Let’s travel together.

नर्मदापुरम में लोकायुक्त ने पटवारी को घूस लेते हुए पकड़ा, दुकान का कब्जा हटवाने मांगी थी रिश्वत , घर पहुंची लोकायुक्त टीम..

0 98

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में लोकायुक्त टीम ने नगर तहसील में पदस्थ पटवारी देवेंद्र सहारिया को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। शिकायतकर्ता इमरत लाल से दुकान से कब्जा हटवाने के लिए पटवारी ने  40 हजार रुपए की मांग की थी। रिश्वत में से 31 हजार रुपये आवेदक द्वारा दे भी दिए गए थे। अब आखिरी 9 हजार रुपये और लेने के लिए पटवारी इमरत लाल यादव पर दबाव बना रहा था। जिस से परेशान होकर इमरत लाल यादव ने लोकायुक्त में शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त की 7 सदस्यीय टीम ने नर्मदापुरम में पटवारी को उनके घर पर ही 9 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया है।

इमरत लाल यादव ने 31 जनवरी को लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उनकी दुकान पर किराएदार अनिल अग्रवाल द्वारा अवैध कब्जा कर रखा है। जिसे खाली कराने और कार्रवाई करने के लिए पटवारी देवेंद्र सहरिया द्वारा 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन कराया गया। 2 फरवरी 2024 को पटवारी देवेंद्र सहरिया 9 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए।

लोकायुक्त टीआई विकास पटेल ने बताया कि 31 जनवरी 2024 को आवेदक इमरतलाल यादव द्वारा बताया गया कि रसूलिया में उनकी दुकान जिस पर अनिल अग्रवाल किराए से दुकान लिए हैं जो खाली नहीं कर रहा है। जिसका विवाद चल रहा है इसके लिए पटवारी ने 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पटवारी को 31 हजार रुपए दे दिए गए थे। 9 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पटवारी पकड़े गए हैं। अभी विवेचना जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811