Let’s travel together.

बेगम और बादशाह के चक्कर में हवालात पहुंची ‘गुलामों की फौज’, पुलिस ने देर रात दबोचा रंगे हाथों

0 110

भिण्ड: सोमवार देर रात पुलिस की टीम ने जुआरियों के ठिकाने पर दबिश देकर 9 जुआरियों को धर दबोचा है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 65 हजार नगद, 4 बाइक और 7 मोबाइल फोन भी जब्त किया है। फि​लहाल पुलिस की टीम आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को लंबे समय से ये जानकारी मिल रही थी कि इलाके में जुआ सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी तो देखा कि वहां मौजूद लोग बेगम-बादशाह पर दांव लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से 9 जुआरियों को धर दबोचा है।

बता दें कि ये पहली बार नहीं जब इलाके से पुलिस ने ​जुआरियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पहले भी कई बार पुलिस की टीम ने यहां जुआरियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811