Let’s travel together.

बिल्डर ने नियमों को ताक पर रख बना डाली बाउंड्री बाल ओर सेफ्टी टैंक

0 109

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप उद्योगिक नगरी में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कर बाउंड्री वॉल सेप्टिक टैंक निर्माण कर शासन की भूमि को हड़प्पा जा रहा है महावीर नगर मंडीदीप में शासकीय नाले की भूमि पर बाउंड्री वॉल और सेप्टिक टैंक निर्माण करके कॉलोनाइजर द्वारा हड़प लिया गया है। यहां तक ही नहीं कॉलोनी में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और गंदे पानी को भी नाले में बहाकर कलियासोत नदी को प्रदूषित किया जा रहा है।इस संबंध में हल्के पटवारी से जब चर्चा की गई तो उनका कहना है।करीब 20 से 25 दिन पहले पंचनामा की कार्यवाही करके अनुविभागीय अधिकारी राजश्व गोहरगंज को प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है।महावीर नगर सोसायटी के अध्यक्ष के समक्ष यह सारी कार्यवाही की गई थी कॉलोनाइजर को इसके पहले भी अतिक्रमण ना कर सेप्टिक टैंक तोड़ने और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए समझाइश दी गई थी। कॉलोनाइजर अपनी मनमानी करता चला आ रहा है इस संबंध में हल्के पटवारी द्वारा प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी राजश्व के समक्ष कार्यवाही हेतु लंबित है। अब देखने वाली बात यह होगी की इस पूरी प्रक्रिया में अनुविभागीय अधिकारी क्या निर्णय लेते हैं। इसके साथ ही पूरी गौहरगंज तहसील में दर्जनों अवैध कॉलोनियों में सर्वसुविधा युक्त आवास देने के नाम पर खुलेआम लूट चल रही हैं। प्रशासन की कार्यवाही का इन अवैध कॉलोनाइजर पर कोई असर दिखाई नही पड़ रहा है। कुछ कॉलोनी के मालिकों पर fir तक दर्ज हो चुकी है लेकिन फिर भी इन अवैध कॉलोनियों के मालिकों को प्रशासन का भय नही हैं ।

इनका कहना हैं

समस्त पटवारी एवं राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर राजस्व अधिकारी को प्रतिवेदन प्रस्तुत करें उसके बाद विधिवत कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किए जाएंगे जहां तक बात महावीर नगर मंडीदीप की है उसकी जानकारी आपके द्वारा मुझे प्राप्त हुई है उसकी जांच करवा कर नियमानुसार कार्यवाही की जाए जाएगी और अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

प्रमोद गुर्जर अनुविभागीय अधिकारी ओबेदुल्लागंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811