विदिशा।मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे के मुताबिक देश की 75 में गणतंत्र दिवस पर मुक्तिधाम के डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलम पार्क में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी प्रजापिता संस्थान की प्रमुख सपना बहन ने ध्वजारोहण करते हुए लोगों को अपने संबोधन में कहा कि देश के सपूतों के त्याग और बलिदान को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि शमशान यानी मुक्तिधाम जीवन का सच है कि आखिर हमें यही से मुक्ति का मार्ग मिलेगा तो फिर जो सच्चाई हमारे सामने दिखाई दे रही है वह निश्चित वैराग्य को प्रतिबिंबित करती है और हम किसी भी बुरे कार्य से बच सकते हैं क्योंकि जीवन की सच्चाई यही है। सपना बहन के मुताबिक स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन की राह आसान हो जाती है।

मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने कहा कि देश की आजादी और उसके बाद विश्व के सबसे बड़े देश के गणतंत्र और संविधान का गठन और उसी के साथ सभी अनुशासित रहकर सभी धर्म के पालन के साथ 140 करोड लोग लोकतंत्र के इस भारत में अपने आप को समाहित करके एकता के साथ चल रहे हैं यह सभी हमारे महापुरूषों वीर सपूतों के बलिदान का ही असर है। इस अवसर पर पंडित विजय चतुर्वेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण किया गया और आभार प्रदर्शन कलेक्ट्रेट के रिटायर्ड अधीक्षक शिवराज सिंह दांगी ने किया। इस दौरान मुक्तिधाम को बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया भी गया था। इस अवसर पर रिटायर्ड चीफ अभियंता कैलाश मिश्रा रागिनी मिश्रा वैष्णवी राजपूत सुशीला ठाकुर संस्था सचिव मनोज पांडे पंडित विजय चतुर्वेदी लक्ष्मण सभरवाल कोच राजीव शर्मा ज्योति सारस्वत राजकुमार सर्राफ जीएस चौहान भूरा कुशवाह संतोष गुप्ता बृजेश सेन मुकेश कुशवाह हरि नारायण शर्मा मोहित राठौर सहित ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहने खेल स्टेडियम की महिला पुरुष रेसलर आदि मौजूद थे।
न्यूज़ सोर्स- मनोज पाण्डे सचिव मुक्तिधाम सेवा समितिविदिशा