Let’s travel together.

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में धूमधाम के साथ संपन्न हुए सभी मंदिरो पर कार्यक्रम, निकली विशाल ध्वज शोभा यात्रा

0 202

 

श्री राम उत्सव की खुशी में सुबह से लेकर देर रात तक लोगों ने चलाई आतिशबाजी, दीपों की रोशनी से रोशन हुए मंदिर, जगह-जगह हुआ प्रसादी का वितरण

सी एल गौर  रायसेन

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में लगभग 500 वर्षों के बाद राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई इसके उपलक्ष्य में रायसेन जिला शहर सहित जिले भर में राम लला की खुशी में भारी उत्साह का माहौल दिखाई दिया ।

सनातन धर्म प्रेमियों ने सुबह से लेकर पूरे दिन भर और देर रात तक जमकर आतिशबाजी चलाई शाम को रामलला की खुशी में हर सनातनी के घर में दीपोत्सव मनाया गया। सभी मंदिर स्थलों पर भी विशेष साज सजा की गई दिनभर शहर में जगह-जगह प्रसादी का वितरण किया गया।

इसी उपलक्ष में श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति एवं सनातन धर्म प्रेमियों ने नगर के पाटनदेव श्री हनुमान मंदिर से शाम को विशाल शोभा यात्रा निकल गई जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया ध्वज शोभा यात्रा में बड़ी तादाद में युवा शामिल हुए जय जय श्री राम जय श्री सीताराम, राम आएंगे, मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे आदि भजनों की मीठी तान पर जमकर युवाओं ने आनंद लिया ।

शोभा यात्रा के दौरान खुशी के मारे सनातन धर्म प्रेमी अपने हाथों में ध्वज लेकर नाचते हुए दिखाई दिए शोभा यात्रा का सागर मार्ग, भोपाल तिराहा, महामाया चौक, सांची रोड से लेकर जहां से भी शोभा यात्रा निकाली वहा लोगों ने बड़े उत्साह के साथ फूल वर्षा कर शोभा यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया। शोभा यात्रा में भगवान श्री राम लला की सुंदर झांकी साथ चल रही थी लोगों ने श्रद्धा भावना के साथ झांकी के दर्शन किए एवं धर्म का लाभ उठाया।

ध्वज शोभा यात्रा देर रात नगर के मित्र तालाब पर पहुंची जहां राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में 11000 दीपक जलाए गए, इस समय मिश्र तालाब का किनारा अयोध्या की सरयू नदी का किनारा हो ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो श्री राम अयोध्या में ही कार्यक्रम चल रहा हो। शहरी क्षेत्र से लेकर गांव-गांव में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में अखंड रामायण पाठ कहीं भजन कीर्तन सुंदरकांड, हनुमान चालीसा के पाठ यज्ञ हवन भंडारे, कन्या भोज आदि अनेक कार्यक्रम पूरे दिन भर चलते रहे देर रात तक आतिशबाजी की आवाज में सुनाई दी जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो दीपावली का त्योहार मन रहा हो इस समय सनातन धर्म प्रेमियों में भारी उत्साह का वातावरण देखा जा रहा था।

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में शहर में इस प्रकार से हुए खास कार्यक्रम

अयोध्या में राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में रायसेन शहर के पाटन देव भोपाल सागर चौराहा पर खुन खुंन वाले श्री हनुमान मंदिर समिति की ओर से लाइव प्रसारण बताया गया एवं दिनभर प्रसादी का वितरण किया गया राम अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के समय महा आरती का आयोजन किया गया एवं भगवान राम की महिमा पर आधार भजनों का दिनभर सागर चौराहा पर प्रसारण चलता रहा जिसका सनातन धर्म प्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया, वहीं रामलीला गेट के पास भी धर्म प्रेमियों ने खीर का वितरण किया आगे चलकर महामाया चौक के सामने व्यापारियो की ओर से हलवा और प्रसादी का वितरण किया गया, वही माता मंदिर चौराहा पर भी पूरे दिन भर मार्ग से आने जाने वाले धर्म प्रेमियों को लडडू का वितरण किया गया पूरे शहर में सभी मंदिर स्थलों पर भजन कीर्तन के आयोजन एवं प्रसादी वितरण के कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुए जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने भाग लिया एवं धर्म का लाभ उठाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811