Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल मंगलवार 23 जनवरी 2024

0 81

मेष राशि- एक के बाद एक शुभ सूचना मिलती रहेगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है. अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे

वृषभ राशि- आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी. सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है. उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा. आपके घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है. घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी.

मिथुन राशि –रचनात्मक कार्य को बल मिलेगा. व्यवसाय में आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी. आपको नए कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा. बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. आप किसी काम में संकोच न करें, नहीं तो समस्या होगी

कर्क राशि – अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलना होगा. करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है. कानूनी मामलों में धैर्य से आगे बढ़ना आपके लिए अच्‍छा रहेंगा. विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं.

सिंह राशि  -प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी. सभी का भरोसा आप आसानी से जीत पाएंगे. यदि आपका कोई मित्र आपको निवेश संबंधी योजना बताएं, तो आपको उसमें धन लगाने से बचना होगा. आपके जरूरी कार्य को गति मिलेगी. कामकाज में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी.

कन्या राशि –सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्‍ना बना रहेगा. नौकरी की तलाश में परेशान चल रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है. जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे बिजनेस के शुरुआत कर सकते हैं.

तुला राशि –लंबे समय से रुकी हुई आपकी योजनाएं गति पकड़ सकती हैं. भाग्य के दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा. लंबे समय से चल रही शारीरिक समस्याएं दूर होंगी. निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ मिलेगा. अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है.

वृश्चिक राशि -ज्रूरी कार्यों में धैर्य बनाकर रहना होगा. आप अपने परिजनों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है. धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा. किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा.

धनु राशि –दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. आप अपने कामों से सबको जोड़ने में सफल रहेंगे. मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा. व्यापार में आपको उचित लाभ मिलने की संभावना है. आप अनेक कार्यों में आगे बढ़ेंगे. आप घर परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान आसानी से कर पाएंगे. आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.

मकर राशि –किसी बड़े लक्ष्य पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी. आपकी मेहनत रंग लाएगी. आर्थिक मामलों में आप सावधान रहें. किसी को धन उधार देने से बचें. आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे. किसी से प्रलोभन में न आए, नहीं तो समस्या हो सकती है.

कुंभ राशि-मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है. कला कौशल में सुधार आएगा. कामकाज में धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. अपने कामों में सोच-विचार से आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर होगा. सभी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी होगी. किसी मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है. आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.

मीन राशि  -बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते है. निजी विषयों में आप पूरी स्पष्टता बनाए रखें. किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है. भावनात्मक प्रदर्शन में आप जल्दबाजी न दिखाएं. किसी नए घर को खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं. आपको कार्यक्षेत्र में कुछ बातों को गुप्त रखना होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811