Let’s travel together.

गांव गांव गली गली हुई भगवामय,श्रीराम की भक्ति में डूबे भक्त,मंदिरों में विशेष आयोजन

0 164

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
शाश्वत तीर्थ प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जन जन में इन दिनों भारी जोश है प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे भक्त गांव गांव गली गली को भगवामय कर दिए हैं ग्रामीण अंचलों में इस दौरान विशेष धार्मिक आयोजन रखे गए हैं।
सांकरा के महामाया मन्दिर हनुमान मंदिर सहित सभी मन्दिरों में प्रभु श्रीराम की भक्ति में दीप प्रज्वलित किये जायेंगे और विशेष धार्मिक आयोजन व प्रशाद वितरण होगा


सांकरा के ही अटल चोक में बजरंग दल के कार्यकर्ता रंगोली सजायेंगे एवं बड़े स्क्रीन पर लाइव प्रसारण दिखाएंगे दीवावली की तरह उत्सव मनाने आतिशबाजी भी की जाएगी
ग्राम पंचायत भैसमुड़ा मे सुबह 9 बजे कलश यात्रा प्रारम्भ होगा और पुरे गाँव मे भ्रमण करने के पश्चात दोपहर को रामचरित मानस का गायन होगा उसके बाद शाम 7 बजे भक्तों के लिए भंडारा होगा जिसमे समस्त ग्रामवासी भोजन का प्रसाद ग्रहण करेंगे


नगर पंचायत कूंरा मे है सुबह 8 बजे से चालु है हटरी चौक मे रामायण कलश यात्रा होगी
सांकरा में श्री राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सुबह 10:30 बजे कलश यात्रा प्रारंभ होगी ग्राम विकास दुर्गौत्स्व समिति आज़ाद चौक साँकरा के तत्वाधान में पूजा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा संध्या काल 1100 दीप प्रज्वलित किये जायेंगे बजरंगदल साँकरा द्वारा अटल चौक मैं श्री राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा अयोध्या का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा और प्रसाद वितरण होगा बजरंग दल भी संध्या के समय 1100 दीप प्रज्वलित कर आतिशबाजी कर उत्सव मनाएंगे
वार्ड-16 स्थित शिव मंदिर रसबूढ़ा तालाब मे पूजा एवं प्रशाद वितरण बाज़ार चौक हनुमान मंदिर मैं हवन पूजा प्रसाद वितरण एवं दीप प्रज्वलित किये जायेंगे

प्रभु श्री राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा पूजन महोत्सव में आप सहपरिवार सादर आमंत्रिम है।
समीपी ग्राम मलौद में इस मंगलमय क्षण में श्री सीता राम मंदिर में विभन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे प्रातः 8:00 बजे से हवन पुजन प्रारम्भ होगा प्रातः 10:00 बजे मानस गान दोप. 12:00 बजे महाआरती, भोग भण्डारा रामायण कथा हिरेश सिन्हा द्वारा शाम 3:00 बजे शोभायात्रा (संगीतमय ) रात्रि 8:00 बजे संध्या आरती की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811