Let’s travel together.

हाट बाजार से सब्ज़ी लेना पड़ा भारी, युवक का 5 हज़ार का मोबाइल चोरी

0 134

-पीड़ित युवक ने सलामतपुर थाने में की शिकायत
सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

एक युवक को हाट बाजार से सब्जी लेने जाना तब भारी पड़ गया जब उसकी जेब से किसी चोर ने पांच हज़ार रुपए कीमत का मोबाइल पार कर दिया। गुरुवार को सलामतपुर थाने में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने आए युवक नीलेश शर्मा पिता मुन्नालाल शर्मा निवासी बेरखेड़ी चौराहा ने बताया कि वह बुधवार को सलामतपुर थाने के बेरखेड़ी चौराहा हाट बाजार में सब्जी लेने गया था। उसकी ऊपर की जेब में पांच हज़ार रुपए कीमत का कूल पेड कंपनी का स्मार्ट फ़ोन रखा था। सब्ज़ी लेने के दौरान किसी अज्ञात चोर ने मेरा मोबाइल जेब से निकालकर चोरी कर लिया।

वहीं सलामतपुर पुलिस ने बताया कि बेरखेड़ी चौराहा हाट बाजार से सब्जी लेते समय नीलेश शर्मा की जेब से किसी अज्ञात चोर ने मोबाइल चोरी कर लिया है। इसकी शिकायत मिली है। मामले की जांच कर शीघ्र ही चोर को गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी नो सितंबर को बेरखेड़ी चौराहा पर हाट बाजार में सब्जी लेते समय असलम पिता सलाम खान निवासी बेरखेड़ी चौराहा का दस हज़ार रुपए कीमत का ओप्पो मोबाईल भी चोरी हो चुका है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि चोर ने चोरी की वारदात करने के लिए फिर से बेरखेड़ी चौराहा हाट बाजार में सब्जी खरीद रहे युवक को अपना शिकार बनाकर पांच हज़ार रुपए कीमत का मोबाइल पार कर दिया। चोर हाट बाजार में चोरी की घटना को आसानी के साथ अंजाम दे देते हैं। क्योंकि हाट बाजार में अधिक भीड़ भाड़ रहती है जिसके चलते आसानी से भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं। पुलिस को भी साप्ताहिक हाट बाजारों में जवानों को तैनात करना पड़ेगा तब कहीं जाकर इन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन दिव्यांगों को मिलीं जापानी तकनीकी से बनीं मोटराइज्ड स्कूटी     |     सलामतपुर पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार     |     क्या राज्यसभा जाना सियासी मोक्ष से पहले ‘गंगा स्नान’ की तरह है? अजय बोकिल     |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा, यात्री बाहर खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर     |     सर्वर डाउन होने से सैकड़ों किसान परेशान,नहीं हो पा रहा पंजीयन     |     तीज पर आयोजित हुआ राई नृत्य, ठाकुर बाबा के स्थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     गुजरात के योग विवि में साँची विश्वविद्यालय के छात्रों का कीर्तिमान     |     राजस्व वसूली अभियान के साथ शुद्ध पेयजल के लिए जांच की     |     कायस्थ महासभा द्वारा भाईदोज़ पर चित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन समारोह     |     पुष्पा 2 फिल्म के पुष्पा भाऊ के स्वरूप में किया नृत्य सोशल मीडिया पर हुए जमकर वायरल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811