Let’s travel together.

राष्ट्रपति करेंगी विंग कमांडर दीपक उपाध्याय को उत्कृष्ट सेवा के लिये सम्मानित

0 495

अनूपपुर मे हुई है दीपक की प्रारंभिक शिक्षा – जिले का बढा गौरव

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपुर

अनूपपुर के लिये आज गौरव का दिन है। श्री दीपक उपाध्याय, विंग कमांडर एयर फोर्स को आज राष्ट्रपति द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। दीपक की प्रारंभिक शिक्षा अनूपपुर मे हुई है। भारत दूर संचार विभाग मे एजीएम के पद पर कार्यरत अनूपपुर निवासी उमेश नाथ मिश्र और कांसा विद्यालय मे पदस्थ शिक्षक ब्रजेश नाथ मिश्र के वो भांजे हैं।
दीपक उपाध्याय पिता रविन्द्र उपाध्याय माता शोभना उपाध्याय मिश्रा परिवार के साथ अनूपपुर मे रहते थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नेहरू बाल निकेतन में कक्षा दूसरी से पांचवी तक पूरी हुई ।
राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मु द्वारा उन्हे आज उत्कृष्ट सेवाओं के लिये अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि से मिश्र परिवार के साथ समूचा अनूपपुर जिला गौरवान्वित हुआ है। सभी शुभचिंतकों , परिवारजनों के साथ गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएँ प्रदान की हैं । मिश्रा परिवार ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा है कि इस उपलब्धि ने हमें गौरवान्वित होने का अवसार प्रदान किया है।
हमें दीपक पर गर्व है । ऐसे ही हमें और देश को सदैव गौरवान्वित होने के बहुत बहुत अवसर प्रदान करें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811