Let’s travel together.

शादी का झांसा देकर भगा ले गया था झारखंड, कई दिनों तक करता रहा दुष्कर्म, अब कोर्ट ने भेजा जेल

0 71

रायपुर। एक साल पहले नवा रायपुर इलाके से नाबालिग को भगाकर झारखंड ले जाने और वहां कई दिनों तक दुष्कर्म करने वाले झारखंड के पलामू जिले के ग्राम खनवा,पोस्ट रजवाडीह (डाल्टेनगंज) निवासी विशाल उरांव (20) को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है।

विशेष लोक अभियोजक यास्मिन बेगम ने बताया कि विशाल उरांव नवा रायपुर स्थित ग्राम राखी में राजमिस्त्री का काम करने के लिए आया था। इस दौरान उसकी मुलाकात वहीं पर काम करने वाली 16 वर्षीय किशोरी से हुई। वह अपने गांव घुमाने का झांसा देकर 21 फरवरी 2023 को किशोरी को भगाकर ले गया। काफी तलाशी के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं मिलने पर उसके स्वजन ने राखी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच के बाद डाल्टेनगंज से लापता किशोरी को बरामद कर उसके स्वजन को सौंपा। किशोरी ने पुलिस को दिए गए बयान में आरोपित पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रकरण की जांच के बाद विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार सोम की कोर्ट में केस डायरी पेश की। वहां सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 13 गवाहों के बयान करवाए गए।

विशेष न्यायाधीश ने पुलिस की केस डायरी और गवाहों के बयान के आधार पर विशाल को धारा 363 के तहत दो वर्ष कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड, धारा 366 में पांच वर्ष कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड, धारा 4(2) एवं 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम में 20-20 वर्ष सश्रम कारावास और तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

अर्थदंड की राशि का भुगतान नहीं करने पर आरोपित को हर धारा में एक-एक माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा अलग से भुगतनी होगी। न्यायाधीश ने पीड़ित किशोरी को क्षतिपूर्ति राशि पांच लाख रुपये शासन की ओर से दिलाने की अनुशंसा भी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811