Let’s travel together.

अतिथि विद्वान आमंत्रण 2023-24 की तृतीय समय सारणी जारी

0 112

 

अतिथि विद्वानों ने कहा,क्या सरकार अतिथि ही बनाकर रखना चाहती तो

डॉ.अनिल जैन भोपाल

सूबे के सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि विद्वानों की नियुक्ति के लिए उच्च शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन ने तृतीय समय सारणी का कैलेंडर बकायदा जारी कर दिया है जिसके अनुसार सत्यापित आवेदकों के आवेदन 19 जनवरी से 24 जनवरी तक,कार्यरत अतिथि विद्वानों/सत्यापित आवेदकों का विकल्प भरने का 19 जनवरी से 24 जनवरी,आवंटन 25 जनवरी एवं ज्वाइनिंग की जानकारी समस्त प्राचार्य 25 जनवरी से 31 जनवरी तक पोर्टल में दर्ज़ कराएंगे।बड़ी बात ये है कि इसमें स्थांतरण चाहने वाले अतिथि विद्वानों के साथ ही नए आवेदक भी शामिल किए जा रहे हैं।साथ ही उच्च शिक्षा विभाग ने इस बार अतिथि विद्वानों की कैटेगिरी को भी समाप्त कर दिया है।जैसा की विदित हो की अतिथि विद्वान लगातार अतिथि विद्वान नाम से अतिथि नाम हटाने एवं भाजपा सरकार द्वारा महापंचायत में की गई घोषणा को पूरी करवाने के लिए प्रयासरत हैं
इनका कहना हे-
कार्यरत अतिथि विद्वानों के स्थानांतरण के साथ ही नए आवेदकों की च्वाइस फिलिंग करवाना एवं लिस्ट एक साथ जारी करना समझ से परे है।इससे स्थानांतरण का लाभ अतिथि विद्वानों को नहीं मिल पाएगा। उच्च शिक्षा विभाग कार्यरत अतिथि विद्वानों का अलग से करवाता लिस्ट जारी करता और बचे शीटों में विज्ञापन करता तो ज्यादा सही रहता।साथ ही विभाग को सरकार को 50 हज़ार फिक्स वेतन,65 वर्ष तक स्थाई करने की जो घोषणा हुई थी उसको अमल में लेते हुए संशोधित आदेश करना चाहिए।जिससे अतिथि विद्वानों की समस्या का समाधान किया जा सके।
डॉ आशीष पांडेय,मीडिया प्रभारी अतिथि विद्वान महासंघ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811