Let’s travel together.

रायपुर में डेढ़ लाख आबादी को आज शाम नहीं मिलेगा पानी, लीकेज मरम्मत की वजह से बंद रहेगी जलापूर्ति

0 100

रायपुर। आगामी गर्मी में लोगों को पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने नगर नगम ने प्रयास शुरू कर दिया है। इसके लिए मोवा सड्डू की ओर जाने वाली 700 एमएम व्यास की राइजिंग मेन तेलीबांधा चौक टनल क्रासिंग के अंदर लीकेज मरम्मत करवाई जा रही है। इस कारण नौ टंकियों से 17 जनवरी की शाम को पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाएगी। मरम्मत कार्य में लगभग 12 घंटे का समय लगने की संभावना है।

बुधवार को शहर के 14-15 वार्डों की लगभग डेढ़ लाख आबादी को एक समय का पानी नहीं मिलेगा। इसमें अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी एवं जोरा क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, दिनभर मरम्मत के बाद देर शाम टंकियों में पानी की सप्लाई वापस से शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद 18 जनवरी की सुबह से ही लोगों को पहले की तरह दोनों टाइम पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा शेष टंकियों से पेयजल की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी।

जल कार्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह कार्य थोड़ा जटिल है। क्योंकि पाइप लाइनें टनल के अंदर से होकर ले जाई गई हैं। इसकी वजह से लगभग 45 फीट तक अंदर घुसकर पाइपलाइन में वेल्डिंग की जाएगी।

इसके अलावा जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या देखने को मिलेगी, वहां टैंकरों से सप्लाई करने की व्यवस्था बनाई जा रही है।

जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने कहा, मरम्मत के लिए ब्लाक लिया जा रहा है। संबंधित क्षेत्रों में आज शाम को सिर्फ एक टाइम पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। जिन क्षेत्रों में समस्या होगी, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी भेजा जाएगा। गुरुवार की सुबह से सभी क्षेत्रों में पूर्व की भांति पेयजल की सप्लाई होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811