Let’s travel together.

एसएनसीयू के समर्पित प्रयास से दो गंभीर शिशुओं को मिला नवजीवन,उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की सराहना

0 84

 

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के प्रयासों से ही हम प्रदेश के नवजात शिशुओं और माताओं को बेहतर जीवन देने में सफल हो रहे हैं। उन्होंने बड़वानी एसएनसीयू के समर्पित चिकित्सकों और स्वास्थ्य-कर्मियों की कड़ी मेहनत और सेवा भावना की सराहना की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम से अपील की है कि समर्पण और सेवा-भाव से कार्य करते रहें। समेकित प्रयासों से मध्यप्रदेश को हम स्वास्थ्य मानकों में शीर्ष पर ले जाने में सफल होंगे।

कम-वजन और स्वास्थ्य समस्याओं में एसएनसीयू की समर्पित सेवा हुआ सुधार

कलमानी, कुक्षी जिला धार की निवासी श्रीमती सविता की डिलीवरी 19 अगस्त 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी में गर्भावस्था के साढ़े 6 महीने में हुई थी। नवजात शिशु का वजन मात्र 900 ग्राम था और सांस की गंभीर समस्या के कारण शिशु को तुरंत बड़वानी एसएनसीयू रेफर किया गया। 53 दिनों के सफल उपचार के बाद, शिशु का वजन बढ़कर 1.26 किलोग्राम हो गया। शिशु को स्वास्थ अवस्था में 10 अक्टूबर 2024 को डिस्चार्ज किया गया है।

72 दिनों तक सतत उपचार और देखभाल से मिली सफलता

कल्याणपुरा, बड़वानी की श्रीमती काजल को गर्भावस्था के 6 महीने में अचानक प्रसव पीड़ा के चलते महिला अस्पताल बड़वानी लाया गया। समय से पहले हुए प्रसव के कारण नवजात शिशु का वजन मात्र 800 ग्राम था और उसे धीमी श्वास और कमजोर हृदय गति की स्थिति पर संज्ञान लेकर तुरंत एसएनसीयू में भर्ती किया गया। विशेषज्ञों की देखरेख में 72 दिनों तक चले उपचार के बाद शिशु का वजन बढ़कर 1.29 किलोग्राम हो गया और 10 अक्टूबर 2024 को उसे स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज किया गया। दोनों शिशुओं के माता-पिता ने एसएनसीयू टीम का आभार व्यक्त किया और उनके समर्पित प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया, जिनकी मेहनत और सेवाभाव ने उनके बच्चों को नया जीवन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811