Let’s travel together.

मानसिक रूप से कमजोर बृद्ध का शव मिला,पुलिस मोके पर पहुंची

0 339

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज के पास स्थित जमुनिया गांव में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 से 3 किलोमीटर अंदर जमुनिया गांव में सोमवार की सुबह प्रीतम सिंह, नेम सिंह और नंदकिशोर सिंह के खेत के पास बना तालाब के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जैसे ही शव की सूचना मिली तो गांव में ग्रामीण इकट्ठा हो गए तुरंत दीवानगंज चौकी पर सूचना दी गई। घटनास्थल पर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी चौकी प्रभारी बीरबल सिंह अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शेख जिलानी पिता शेख इमाम उम्र 65 वर्ष निवासी जनता नगर कॉलोनी करोद भोपाल का रहने वाला था। घर वालों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था। हर कभी घर से किसी से भी लिफ्ट लेकर कहीं भी चला जाता था। इससे पहले भी कई बार घर से जा चुका है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि मृतक को पहली बार जमुनिया गांव में देखा गया है इससे पहले नहीं देखा गया था। पुलिस द्वारा शव को सांची अस्पताल भेजा गया जहां पर पीएम करने के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर मामला विवेचना में लिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यात्री बस डिवाइडर से टकराई, कई यात्री घायल     |     10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811