Let’s travel together.

सर्राफा व्यापारियों ने मकर संक्रांति पर नगर के व्यापारियों से किया बाजार बंद का आह्वान

0 242

रविवार को सर्राफा व्यापारियों ने अपनी दुकान रखी बंद, सोमवार को सभी व्यापारियों से बंद की अपील

 सी एल गौर रायसेन

नगर के सर्राफा व्यापारियों द्वारा उन्हें बाहरी स्थान के सर्राफा चोरों द्वारा लगातार परेशान करने को लेकर रविवार को समस्त सर्राफा व्यापारियों द्वारा अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे गए एवं सोमवार को मकर संक्रांति के मौके पर सभी व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया है। रायसेन के सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि एक कुख्यात सराफा कर दिलीप मिश्रा नामक व्यक्ति हर कवि सर्राफा व्यापारियों को चोरी के जाल में फसाता है और दूसरे प्रदेशों की पुलिस लाकर कार्रवाई कराता है , इससे परेशान होकर सर्राफा व्यापारियों ने एकमत होकर सोमवार को विरोध स्वरूप बाजार बंद का सभी व्यापारियों से आह्वान किया है

। सर्राफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद सोनी ने बताया कि उक्त सराफा चोर दिलीप मिश्रा रायसेन आता है और यहां के सर्राफा व्यापारियों को माल बेचने का कहकर दूसरे प्रदेशों की पुलिस लाकर व्यापारियों को नाजायज रूप से परेशान करता है और पैसे की भी मांग करता है पैसे नहीं देने पर उन्हें फसाने की धमकी देता है।
इसी बात को लेकर सर्राफा व्यापारियों में नाराजगी का माहौल है ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए व्यापारियों द्वारा रायसेन बाजार बंद का आह्वान किया गया है और सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील की है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811