Let’s travel together.

जासूसी मामले में CBI का एक्शन, स्वतंत्र पत्रकार और नौसेना के पूर्व कमांडर को किया गिरफ्तार

86

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक स्वतंत्र पत्रकार तथा नौसेना के एक पूर्व कमांडर को कथित तौर पर रक्षा मामलों से जुड़ी संवेदनशील सूचनाओं को गैरकानूनी रूप से एकत्रित करने तथा उन्हें विदेशी खुफिया एजेंसियों के साथ साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद CBI ने मंगलवार को जयपुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में रघुवंशी और उसके करीबी लोगों से जुड़े 12 स्थानों पर छापेमारी की।

रक्षा एवं रणनीतिक मामलों के एक अमेरिकी पोर्टल की वेबसाइट पर रघुवंशी का नाम उसके भारतीय संवाददाता के तौर पर सूचीबद्ध है। एजेंसी ने रघुवंशी तथा नौसेना के पूर्व कमांडर आशीष पाठक के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 (जासूसी) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि छापे के दौरान कई संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए गए और उन्हें विधिक जांच के लिये भेजा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811