Let’s travel together.

मण्डीदीप और औबेदुल्लागंज में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन

0 125

सांसद श्री भार्गव और विधायक श्री पटवा ने हितग्राहियों को वितरित किए योजनाओं के हितलाभ

रायसेन।जिले की मण्डीदीप नगर पालिका और औबेदुल्लागंज नगर परिषद में शनिवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में सांसद श्री रमाकांत भार्गव और क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा सम्मिलित हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इन यात्राओं के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनसे आवेदन भी लिए जा रहे हैं।

जिससे कि पात्रतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। इसके अलावा हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन अंतर्गत नलजल योजना, आयुष्मान भारत योजना, विभिन्न पेंशन योजनाएं, किसान सम्मान निधि, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, जीवन सुरक्षा बीमा योजना सहित अनेक योजनाओं का उल्लेख किया। शिविरों में सांसद श्री भार्गव तथा विधायक श्री पटवा द्वारा अनेक हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। साथ ही मेघावी विद्यार्थियों तथा खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |     नकटी प्रभावितों को न्याय दिलाने कांग्रेस का संघर्ष तेज, प्रदेश कांग्रेस जांच समिति की तीसरी बैठक सम्पन्न     |     उप मुख्यमंत्री ने जिला न्यायालय परिसर में किया विधि उद्यान तथा अस्पताल का लोकार्पण      |     उप मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद समारोह में दी कारगिल वीरों को श्रद्धाजलि      |     विधायक देवेंद्र जैन बोले -नर सेवा ही नारायण सेवा का अद्भुत उदाहरण है अपना घर आश्रम     |     जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी: पद्मश्री मोहन नागर       |     निर्माण कंपनी की लापरवाही से हादसों का हाईवे बना रायसेन–राहतगढ़ टू-लेन मार्ग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811