नवरात्र पर मातारानी का आगमन भक्तों के घर घोड़े पर हो रहा है। जबकि मातारानी भैंसा पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी। इस बार नवरात्र नौ दिनी होगा। नवरात्र में नौ दिन मां शक्ति के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी तथा सिद्धिदात्री नौ रूपों में अलग-अलग पूजन अर्चन का का विधान शास्त्रों में वर्णित है। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि वासंतिक नवरात्र के कलश स्थापना का शुभ मुहुर्त दो अप्रैल को प्रतिपदा तिथि दिन में 11.29 बजे तक ही है। ऐसे में कलश स्थापना का अभिजीत मुहुर्त दिन में 11.35 बजे से 12.25 बजे तक है। आठ अप्रैल को महानिशा पूजन, 10 अप्रैल को कन्या पूजन व रामनवमी मनाई जायेगी तथा हवन किया जायेगा। बताया कि प्रथम दिन का व्रत रखने वाले लोग दो अप्रैल को व्रत रखेंगे और तीन को पारण करेंगे अंतिम दिन यानि अष्टमी तिथि का व्रत नौ अप्रैल को होगा तथा पारण 10 अप्रैल को 5.45 बजे के बाद किया जायेगा। नौ दिनी व्रत रखने वाले साधक दशमी तिथि में 11 अप्रैल को सूर्योदय के बाद पारण करेंगे। बताया कि मातारानी का घोड़े पर आगमन युद्ध की स्थिति पैदा करने वाला होता है। वहीं भैंसा पर सवार होकर प्रस्थान करना देश में रोग व शोक का वातावरण रहने का परिचायक है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post