Let’s travel together.

इंदौर से सीखकर गुजरात का सूरत शहर भी बना स्‍वच्‍छता में नंबर वन

0 102

 इंदौर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में इंदौर के साथ संयुक्त रूप से सबसे स्वच्छ शहर का पहला स्थान पाने वाले सूरत ने सफाई व्यवस्था इंदौर से ही सीखी। इंदौर में सफाई के लिए हुए नवाचार व अन्य माडल को सूरत के अधिकारियों ने अपने यहां लागू किया। यही वजह है कि तीन वर्षों से जो सूरत दूसरे स्थान पर बना हुआ था, इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर के साथ नंबर-1 पर आ गया।

दो वर्षों से लगातार सूरत के जनप्रतिनिधि, एनजीओ व कंपनियों के प्रतिनिधि इंदौर आए और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे से कम्पोस्ट व गैस बनाने जैसे अन्य माडल लागू किए। इंदौर शहर के कचरा प्रबंधन के माडल को सूरत में लागू किया गया। यही वजह है कि अब वहां गीले, सूखे कचरे के अलावा घरेलू हानिकारक कचरा भी अलग-अलग लिया जाता है।

कचरे के पहाड़ को खत्म किया

इंदौर के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर 15 लाख टन जमा कचरे के पहाड़ को बायो रेमेडिएशन पद्धति से खत्म किया गया था। सूरत के डायमंड पार्क के पास मौजूद कचरे के पहाड़ को खत्म करने में इसी पद्धति का उपयोग किया जा रहा है।
डोर-टू-डोर वाहनों में किया बदलाव

 

सूरत में घरों व प्रतिष्ठानों से कचरा एकत्र करने वाले डोर-टू-डोर वाहनों में पहले एक ओर गीला और दूसरी ओर सूखा कचरा डालने की व्यवस्था थी। इससे गली में वाहन जाने पर दोनों ओर के लोगों को कचरा डालने के लिए परेशानी होती थी। इंदौर की तरह सूरत के वाहनों को बदला गया।

 

बायो सीएनजी प्लांट की तैयारी
सूरत में गीले कचरे से कम्पोस्ट बनाई जा रही थी। अब वहां पर गीले कचरे से बायो सीएनजी प्लांट लगाने की तैयारी है। सूखे कचरे की छंटाई के लिए मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी मशीन लगाई है। इंदौर की तर्ज पर सूरत में पिछले साल करीब सात कचरा ट्रांसफर स्टेशन तैयार किए गए। यहां घरों से एकत्र किया जाने वाला कचरा पहुंचाया जा रहा है।
पब्लिक टायलेट बेहतर किए

 

इंदौर चार-पांच साल पहले ही अपने सुविधाघर व यूरिनल का निर्माण व सुधार कर चुका है। सूरत में दो वर्षों में इस व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। वहां खुले में शौच व पेशाब करने वालों पर सख्ती भी की गई।

 

वेस्ट टू आर्ट से सजाया

 

इंदौर में जिस तरह कबाड़ व अनुपयोगी चीजों से कलाकृतियां बनाकर शहर को सजाया गया, उसी तरह सूरत की सजावट भी की गई है।

 

ताप्ती नदी के किनारे नाला टेपिंग
इंदौर में जिस तरह कान्ह व सरस्वती नदी में ड्रेनेज जाने से रोकने के लिए नाला टेपिंग की गई। उसी तर्ज पर सूरत की ताप्ती नदी में नाला टेपिंग के लिए 700 से 800 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया और काम शुरू हुआ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन मंडी लूटकांड का बड़ा खुलासा: व्यापारी का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार     |     ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्टर  रोहित सिसोनिया ने स्वयं देखा पराली प्रबंधन का कार्य, आधुनिक कृषि यंत्रों का लिया जायजा     |     बदनावर मे वैष्णव बैरागी समाज का अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न     |     तरीके बदल गए आपातकाल तो आज भी लागू है ,लोकतंत्र में वर्चस्व की राजनीति विषय पर राष्ट्रीय परिचर्चा का आयोजन     |     स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल में किया राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ     |     जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय बालिका छात्रावास, औबेदुल्लागंज में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन     |     लालपुर में भव्य मड़ई मेला सम्पन्न, उमड़ी हजारों की भीड़     |     रायसेन के मिश्र तालाब घाट पर छठ महापर्व, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य     |     गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता, कभी भी ढह सकती है छत     |     पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, फिर भी खेतों में धधक रही आग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811