Let’s travel together.

मकर संक्रांति ही लगने बाले मेले को लेकर वगलबाडा नर्मदा घाट का तहसीलदार ने किया निरीक्षण

0 112

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

मकर संक्रांति पर्व पर प्रतिवर्ष सैकड़ों वर्षों से वगलबाडा नर्मदा घाट पर मेला भरता चला आ रहा है।यह मेला वसन्त पंचमी तक रहता है मेले में सभी प्रकार की छोटी बड़ी दुकान लगती है एवं दूर दूर से नर्मदा भक्त ज़मीन पर लेट लेट कर कड़कड़ाती ठंड में महिलाएं पुरुष बच्चे सभी अपने-अपने ग्राम से लेकर पतित पावनी मां नर्मदा घाट तक सरे भरते हुए आते हैं। दूरदराज के क्षेत्रों से लोग स्नान करने आते हैं। हजारों नर्मदा भक्तो का यहां मेला लगता है । प्रशासन की ओर से श्रध्दालुओ की सुरक्षा व्यवस्था हेतु मोटरवोट, पुलिस,पेयजल, नहाने धोनें की व्यवस्था, साफ-सफाई आदि की देखभाल की जाती है। इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए एस डी एम संतोष मुद्गल जी ने तहसीलदार रामजीलाल वर्मा नायव तहसीलदार शुक्ला जी एवं हल्का पटवारी को वगलबाडा नर्मदा घाट का निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं को विधिवत अमल करने का आदेश दिया। तहसीलदार रामजीलाल वर्मा ने घाट पर पहुंच कर पटवारी, सरपंच एवं सचिव को घाट पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर विजली,पानी,एवं साफ-सफाई हेतु कहा साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की व्यवस्थाओं में श्रध्दालुओ के साथ लापरवाही नहीं होना चाहिये नर्मदा में स्नान करनेके लिए रस्सा लगाया जाये मोटरवोट एवं गोताखोर तैनात रहे, पुलिस व्यवस्था चाकचौबंद रहे सड़कों एवं घाट पर किसी भी प्रकार कि गंदगी नहीं होना चाहिए।इसके साथ ही अधिकारी महोदय मंदिर में पहुंचे ओर वहां का जायजा लिया सप्त दिवसीय भागवत कथा का महाराज जी से प्रसाद ग्रहण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस पाइपलाइन के गड्ढों में फंस रहा रायसेन! मिट्टी से भराई के बाद धंसी सड़क, हादसों का खतरा     |     नगर परिषद परिसर में आयोजित हुआ संकल्प सेवा आयोजन     |      प्रसंगवश:: दो कचौड़ी, एक समोसा, खेलों में वक्त आया है ऐसा…! -अजय बोकिल     |     शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811