Let’s travel together.

जैन मंदिर चोरी के मामले में पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधयाक को सौपा ज्ञापन

0 346

– ज्ञापन सौंपते ही क्राइम ब्रांच ने शुरू की तहकीकात
सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

सांकरा के जैन मंदिर में 31 दिसंबर व 1 जनवरी दरम्यानी रात्रि हुई चोरी के मामले में गुरुवार को पूर्व मंत्री विधायक राजेश मूणत व क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा से जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा की व उन्हें ज्ञापन सोपा ज्ञापन सौपकर समाज वापस सांकरा भी नहीं पहुंचे कि इधर क्राइम ब्रांच की टीम जैन मंदिर जांच करने पहुंच गई पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक द्वारा कराई गई त्वरित कार्यवाही से जैन समाज प्रसन्न नजर आया।


ज्ञात रहे की श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सांकरा में 31 दिसंबर व 1 जनवरी की मध्य रात्रि चोरों ने धावा बोला था और दान पेटी ले उड़े थे इस मामले की तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई थी इसके बाद जैन समाज ने भी पुलिस को उपलब्ध कराए थे पूरी चोरी में करीब दर्जन भर चोरों की भूमिका होने का संदेह समाज को नजर आ रहा है क्योंकि इसके पहले भी सांकरा जैन मंदिर के ही समीप स्थित महामाया मंदिर में भी इसी तरह दान पेटी में चोरी हुई थी और चोर दीवार फांदकर दान पेटी पर हाथ साफ किये थे उस मामले का भी अब तक पर्दाफाश नही हुआ है बढ़ती चोरी मंदिरों की सुरक्षा को लेकर जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिला पंचायत परिसर में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा से मिला और उन्हें ज्ञापन सोपा अनु शर्मा ने समाज को आश्वस्त किया कि जो भी दोषी होंगे उन पर कार्यवाही होगी
जैन समाज पूर्व मंत्री विधाययक राजेश मूणत से भी मिला और उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए अपनी मांग रखी ज्ञापन सौपा उन्होंने मंदिरों के मामले में हर संभव सहयोग करने और अपराधों को रोकने में हर संभव मदद और चोरी के मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया

ज्ञापन देते ही पाहुन पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

रायपुर में जैन समाज द्वारा ज्ञापन देने के बाद समाज के वापस सांकरा पहुंचने के पहले ही क्राइम ब्रांच की टीम सांकरा पहुच गयी और कार्यवाही शुरू कर दी क्राइम ब्रांच की टीम ने मंदिर जाकर चोरी को लेकर समाज के लोगों से बुलाकर बातचीत की घटनास्थल देखा और जल्द से जल्द पर्दाफाश का आश्वासन दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811