रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली औबेदुल्लागंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 में स्थित वाइस जॉन कंपनी के द्वारा नदी की मुख्य धारा को अवरुद्ध करने का मामला सामने आया है जिसको लेकर शिकायतकर्ता द्वारा गोहरगंज एसडीएम कार्यालय में शिकायत की गई है शिकायतकर्ता द्वारा शिकायती आवेदन में जानकारी देते हुए बताया कि वॉइस ऑन कंपनी के संचालक द्वारा नदी की मुख्य धारा को रोक कर नदी को दूसरी ओर से मोड़ दिया गया नदी को मिट्टी से भर दिया गया है। नियमों को ताक पर रखकर नदी के भाव को रोका गया है।इसे लेकर नही राजस्व विभाग की कोई परमिशन ली गई है। आपको बता दे कि जहां से नदी गुजरती थी उसे पूरी नदी पर मिट्टी डालकर उसे पूर्ण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है
वाय जोन कंपनी के जगदीश ठाकुर से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया
इनका कहना है –
गौहरगंज एसडीएम कार्यालय में शिकायतकर्ता अजय आहूजा द्वारा शिकायती आवेदन दिया है।जल्द ही जांच कर उचित कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जांच सोपी जायेगी।
महेश परते पटवारी
मेरे द्वारा गौरगंज एसडीएम कार्यालय में शिकायत की गई है कि वाय जोन कंपनी के संचालक द्वारा नदी की मुख्य धारा को मोड़कर दूसरी ओर से नदी बनाई गई है।जो नियम विरुद्ध है। ऐसा कार्य करने वाले के खिलाफ राजस्व विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जानी चाहिए यदि कार्रवाई नहीं होती है। तो मेरे द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की जाएगी
अजय आहूजा शिकायतकर्ता