Let’s travel together.

महंगाई मुक्त भारत अभियान: कमलनाथ बोले- साइकिल पर निकलने वाले मोदी-शिवराज आज महंगाई पर चुप

0 122

तारकेश्वर शर्मा

भोपाल ।कांग्रेस के देशव्यापी महंगाई मुक्त अभियान की गुरुवार को प्रदेश में कमलनाथ ने सिलेंडर को माला पहना कर शुरुआत की। कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल मंजीरा लेकर श्यामला हिल्स रोड पहुंचे थे। कमलनाथ ने कहा कि जनता की जेब काटी जा रही है। भाजपा लूटने का काम कर रही है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश के चुनाव नहीं हुए थे तब तक डीजल पेट्रोल और गैस के दाम स्थिर रहे। चुनाव के तुरंत बाद कीमतें बढ़ा दी गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा निर्मित महंगाई से जनता की जेब काटी जा रही है, भाजपा लूटने का काम कर रही है। भाजपा निर्मित महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। लुटेरी भाजपा सरकार को पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापस लेने ही पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल सिर्फ वाहनों को प्रभावित नहीं करता है। यह सब्जी, दवाई, दुध से लेकर परिवहन की सभी चीजों को प्रभावित करता है। मोदी जी 2013-14 में और शिवराज जी साइकिल पर जाया करते थे। आज महंगाई पर चुप हैं। आज सिर्फ घोषणाओं की फैक्ट्री और आश्वासन के कारखाने खोले हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणााओं की फैक्ट्री खोल ली है। बीज और खाद के महंगाई से किसान परेशान हैं। आर्थिक गतिविधि चौपट हो गई हैं। हमने इसका ही अभियान शुरू किया है। इनके आंख और कान खोले जाएंगे। मुंह इनका खुला है।


कमलनाथ ने भाजपा के चुनावी मोड में आने पर कहा कि चुनावी मोड में आना भारतीय जनता पार्टी का काम है, कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं से और जनता से जुड़ी रहती है। वहीं, सिंधिया को बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में गुना ने दिखा दिया था कि चुनौती कितनी मजबूत है।
शिवराज सिंह चौहान के बुलडोजर मामा बन जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मैंने माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलाया था। मैं नहीं चाहता था कि मध्य प्रदेश की पहचान माफिया से हो। अब शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर बुलडोजर चलाकर बदले की कार्रवाई कर रहे हैं। शुद्ध का युद्ध जो मैंने शुरू किया था, उस पर शिवराज सिंह कुछ नहीं बोल रहे है। आज हर चीज में मिलावट है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |     डब्लूसीआर ओबीसी ट्राफी 2026 2026 का भव्य  उद्घाटन     |     भोपाल के वरिष्ठ रिटायर्ड बैंककर्मी श्याम कस्तूरे बने स्टेट प्रेसिडेंट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811