Let’s travel together.

अधूरी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत: शाहपुरा से औरा माल मार्ग पर धूल, जाम और अव्यवस्था से त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी परेशान

0 111

सी के पारे भोपाल

राजधानी भोपाल के शाहपुरा से औरा माल तक पिछले दो महीनों से पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण कार्य जारी है, लेकिन अधूरे और अव्यवस्थित काम ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी ट्रैफिक जाम, उड़ती धूल और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या से जूझ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी ठोस योजना के सड़कों को जगह-जगह खोद दिया गया है, वहीं कई स्थानों पर अस्थायी स्लोप बनाकर रास्ते तैयार कर दिए गए हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। स्थिति तब और बिगड़ गई जब पिछले करीब 15 दिनों से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है। सड़कों के अधूरे पड़े रहने से चारों ओर धूल फैल रही है, जिससे प्रदूषण भी बढ़ गया है। रहवासियों के अनुसार कई लोग इन खुदी हुई और अधूरी सड़कों पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने और व्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। धूल के कारण आसपास के घरों और दुकानों में गंदगी फैल रही है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811