Let’s travel together.

विश्वकप में हासिल किया तीसरा स्थान, मनु भाकर ने दिलाया निशानेबाजी में भारत को सातवां पदक

107

ओलंपियन निशानेबाज मनु भाकर ने 25 मीटर पिस्टल में शनिवार को यहां आईएसएसएफ पिस्टल/राइफल विश्वकप में भारत को कांस्य पदक दिला दिया। भारत के इस स्पर्धा में अब एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक हो गए हैं। विश्वकप स्तर पर पहले भी पदक दिला चुकीं हरियाणा की बाकर ने प्रारंभिक दौर में 290 अंक बनाए और शनिवार को रैपिड राउंड में प्रवेश किया। उन्होंने 98, 99 और 97 की तीन शानदार शृंखला खेली और 294 के साथ रैंकिंग दौर में तीसरे स्थान पर रहीं।

अन्य भारतीय ईशा सिंह ने प्रारंभिक चरण में 292 और रैपिड राउंड में 289 का स्कोर किया और आठवें स्थान पर रहते हुए रैंकिंग दौर में प्रवेश किया था। रैंकिंग मैच-1 में बाकर ने 14 अंक के साथ तीसरे क्वालिफायर के रूप में पदक दौर के क्वालिफाई किया। जर्मनी की डोरीन वेनेकैम्प ने भी 14 अंक बटोरे थे लेकिन ईशा बाहर हो गई थीं।

मैच-2 से चीन की जियू दियू और येक्स युआन जियोंग ने पदक दौर के लिए क्वालिफाई किया। दोनों के 12-12 अंक थे। पदक के लिए हुए कड़े मुकाबले में डोरीन (30 अंक) और जियूई ड्यू (29 अंक) ने क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते। मनु (20 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं। मौजूदा विश्वकप में यह मनु का पहला पदक है। हालांकि वह अपनी पसंदीदा एयर पिस्टल में प्रभावित नहीं कर सकीं। पहले दिन वह 568 अंकों के साथ 16वें स्थान पर रही थीं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811