Let’s travel together.

कोहरा बना जानलेवा.. नजर नहीं आई सड़क तो पुलिया से नीचे जा गिरी कार, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

0 64

भोपाल: मध्यप्रदेश का ज्यादातर हिस्सा घने कोहरे के चपेट में हैं। यहाँ के बड़े शहरों की बात करें तो विजिबलिटी महज 50 मीटर के करीब हैं। इसका असर रेल, वायु और सड़क यातायात पर देखने को मिल रहा हैं। घने कोहरे से आम लोगों जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा हैं। अलसुबह के कामो में देरी देखने को मिल रही हैं। फिलहाल भोपाल, इंदौर ग्वालियर में घना कोहरा छाया हुआ हैं। धुंध और कोहरे की वजह से विमान और रेल यात्रियों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

वही अब यह कोहरा आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा हैं। लोग कम विजिबलिटी के खतरों के बीच वाहन चलाने पर मजबूर हो रहे है। ताजा मामला रायसेन जिले का हैं। यहाँ एक तेज रफ्तार कर सड़क छोड़कर सीधे पुल के नीचे जा गिरी। आसपास के लोगो ने घटना के तुरंत बाद सूचना पुलिस को दी और फिर खुद ही रेस्क्यू आपरेशन में जुट गए। कुछ देर बाद पुलिस की मदद से कार को बाहर निकला गया। वही भीतर फंसे ड्राइवर की डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना विदिशा मार्ग के विल्होरी पुलिया की बताई जा रही हैं। बहरहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच कर दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811