Let’s travel together.

एक दिन में 14,000 होटल और 3600 फ्लाइट टिकट की बुकिंग हुई कैंसिल, भारत में लगातार ट्रेंड कर रहा #BoycottMaldives

0 91

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव मुश्किलों से घिर गया है। पीएम मोदी के समर्थन के समर्थन में महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने मालदीव की आलोचना की है। वहीं,  भारत-मालदीव के बीच राजनयिक विवाद के बीच ‘ईज़माईट्रिप’ ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ ‘एकजुटता’ प्रकट करने के लिए उसकी वेबसाइट ने द्वीपीय राष्ट्र के लिए सभी उड़ान बुकिंग पर रोक लगा दी है। अब जानकारी सामने आ रही है कि एक दिन में भारतीयों ने मालदीव में करीब 14000 होटलों की बुकिंग और 3600 फ्लाइट टिकट रद्द की हैं। यह मालदीव के टूरिज्म के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

दरअसल, ‘ईज़माईट्रिप’ ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ ‘एकजुटता’ प्रकट करने के लिए उसकी वेबसाइट ने द्वीपीय राष्ट्र के लिए सभी उड़ान बुकिंग पर रोक लगा दी है। ‘ईज़माईट्रिप’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, “लक्षद्वीप का पानी और बीच (समुद्र तट) मालद्वीव/सेशल्स जैसे ही अच्छे हैं। हम ‘ईज़माईट्रिप’ पर इस बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए खास पेशकश लेकर आएंगे जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल में गए थे।”

पिट्टी ने पर्यटकों से “अयोध्या की प्राचीनता और लक्षद्वीप की बेमिसाल खूबसूरती से रू-ब-रू होने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा, “मालदीव की बुकिंग को ना कहें तथा अयोध्या एवं लक्षद्वीप की सैर करें।” एक अन्य पोस्ट में पिट्टी ने कहा, “अयोध्या की प्राचीनता और लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता से रू-ब-रू होने के लिए ‘ईज़माईट्रिप’ के साथ यात्रा शुरू करें। समृद्ध संस्कृति और लुभावने परिदृश्यों का लुत्फ उठाएं। ” पिट्टी ने कहा, “ हमारे देश के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए ‘ईज़माईट्रिप’ ने मालदीव के लिए सभी उड़ान बुकिंग पर रोक लगा दी है।”

एक साल में इतने भारतीय करते हैं मालदीव की यात्रा
मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 2.03 लाख से अधिक भारतीयों ने इस द्वीपीय देश की यात्रा की। साल 2022 में यह संख्या 2.4 लाख से अधिक थी और 2021 में 2.11 लाख से अधिक भारतीयों ने मालदीव की यात्रा की। मालदीव उन कुछ देशों में शामिल है जो महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए खुले रहे और उस दौरान करीब 63,000 भारतीयों ने मालदीव को पर्यटन के लिए चुना था। मालदीव में 2018 में, 90,474 आगंतुकों के साथ भारतीयों की संख्या पांचवें स्थान पर रही। 2019 में, भारत इस मामले में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी संख्या (1,66,030) के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

वहीं, भारत में मालदीव के राजदूत को सोमवार को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और मालदीव के कई मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई टिप्पणियों पर कड़ी चिंता व्यक्त की गई। मालदीव सरकार ने मोदी के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर रविवार को तीन उप मंत्रियों को निलंबित कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |     दीवानगंज में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम का आयोजन     |     306 लाख की सड़क पहली बारिश में उखड़ी, पुलिया भी धंसने लगी     |     संतान सप्तमी और मोर छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर वन मंडल कार्यालय पहुंचे संभागायुक्त व कलेक्टर     |     पीएम मोदी के जन्मदिवस पर पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, एक महीने तक चलेंगी गतिविधियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811