Let’s travel together.

आज आएंग सीएम साय बिलासपुर,संभागीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में होंगे शामिल

0 78

बिलासपुर। संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर प्रवास पर आ रहे हैं। पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में संभाग से आने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे व विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्तासीन करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करने के लिए धन्यावद ज्ञापित करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम साय दूसरी बार बिलासपुर के प्रवास पर आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं से सीधेतौर पर पहली बार रूबरू होंगे। इसे देखते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

पुलिस मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी भी पूरी हो गई है। भारतीय जनता पार्टी संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सोमवार को पुलिस मैदान में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभाग से आने वाले भाजपा के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे। पुलिस मैदान में आयोजित इस समारोह को भाजपा के दिग्गज नेताओं का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सम्मान समारोह में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा बतौर अतिथि शामिल होंगे। विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह, डा कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत उपस्थित रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811