Let’s travel together.

राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने श्रीलंका-भारत के बीच भूमि संपर्क बढ़ाने पर दिया जोर, तमिल बहुल जाफना का किया दौरा

0 116

कोलंबो: राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने तमिल बहुल जाफना का दौरा करके क्षेत्र के विकास पर व्यापक चर्चा की और रविवार को श्रीलंका एवं भारत के बीच भूमि संपर्क बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। विक्रमसिंघे ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ पूर्वोत्तर मन्नार और दक्षिण भारत के बीच पुल बनाने के बारे में चर्चा की है। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि विक्रमसिंघे ने मन्नार और दक्षिण भारत के बीच भूमि संपर्क कायम करने की अपनी इच्छा जाहिर की तथा वह एक पुल बनाने के बारे में प्रधानमंत्री मोदी के साथ पहले ही चर्चा कर चुके हैं।

जाफना इसलिए महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) ने लगभग 30 वर्षों तक एक अलग तमिल मातृभूमि के लिए यहां सशस्त्र अभियान चलाया था। हालांकि 2009 में श्रीलंकाई सेना द्वारा लिट्टे के सर्वोच्च नेता वी. प्रभाकरण को मार गिराने के बाद संगठन का पतन हो गया था। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 2017 में बताया था कि 1980 के दशक के अंत से श्रीलंका में गायब हुए व्यक्तियों की संख्या 60,000 से 100,000 के बीच हो सकती है।

राष्ट्रपति ने अपनी चार-दिवसीय यात्रा के दौरान श्रीलंकाई संविधान में भारत-समर्थित 13वें संशोधन (13ए) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 13ए द्वारा बनाए गए प्रांतीय प्रशासनों का केंद्र के हस्तक्षेप के बिना आर्थिक विकास करने के लिए बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए। भारत 13ए को लागू करने के लिए श्रीलंका पर दबाव डाल रहा है, जिसे 1987 के भारत-श्रीलंका समझौते के बाद लाया गया था। 13ए में श्रीलंका में तमिल समुदाय को सत्ता के हस्तांतरण का प्रावधान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811