Let’s travel together.

खाना खाते समय युवक के गले में फंसा मछली का कांटा, जब जान पर बन आई तो…

0 99

उन्नाव: यूपी के उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक के गले में मछली का कांटा फंस गया। ऐसे में पीड़ित युवक की जान पर बन आई। जिसके बाद युवक के परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के गले से कांटे को बाहर निकाला। जिसके बाद युवक को राहत मिली। युवक की हालत अब डॉक्टरों ने सही बताई।

दरअसल, फतेहपुर चौरासी के रहने वाले इमरान ने शुक्रवार की शाम मछली से बनी डिश खाई थी। खाना खाते समय युवक के गले में मछली का कांटा फंस गया, जिसके चलते इमरान दर्द से परेशान हो गया। युवक को ना खाना खाया जा रहा था और ना ही निगल पा रहा था। ऐसे में परिवार के लोग उसे सीएचसी बांगर मऊ ले गए, जहां पर डॉक्टर सुनील कुमार राठौर ने इमरान को देखा और फिर इमरान के गले में फंसा कांटा निकाल दिया। तब जाकर युवक को राहत मिली।

डॉक्टर राठौर ने बताया कि युवक के गले में करीब चार इंच का मछली का कांटा फसा था। ये कांटा कर्व आकार में था और गले मे फंसा था। डॉ राठौड़ ने आगे बताया कि ऐसे मामले पहले भी सामने आए हैं। डॉक्टर राठौर के मुताबिक, आम तौर पर जब आप कुछ और निगलते हैं तो यह अपने आप वह पेट में चला जाता है, पर कभी-कभी यह ऐसा फंसता है कि परेशानी खड़ी कर देता है। जिसके चलते लोग परेशान हो जाते हैं आप मछली से कांटे को निकालकर ही खाएं। युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811