Let’s travel together.

गैरतगंज के अनाज व्यापारी के बेटे ने भोपाल में रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

0 313

भोपाल।सिद्धार्थ लेकसिटी आनंदनगर भोपाल में रहने वाले रायसेन जिले  के गैरतगंज में  गल्ला मंडी के व्यापारी के बेटे ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जांच के अनुसार  युवक डिप्रेशन में था। उसके मोबाइल के मैसेज बॉक्स में लिखा मिला है कि चारों तरफ करंट दिखता है, अब सहन नहीं होता। युवक एक्सीलेंस कॉलेज भोपाल का बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र था। पांच दिन पहले ही उसने पटेल नगर में ई-बाइक का शो-रूम खोला था।

मृतक का नाम जलज जैन  पुत्र पंकज जैन था, जो कि मूलत: गैरतगंज, रायसेन का रहने वाला था। वह सिद्धार्थ लेक सिटी भोपाल में अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहता था। पिता रायसेन में अनाज का व्यापार करते हैं। 23 जनवरी को जलज ने पटेल नगर में ई-बाइक का शो-रूम खोला था। शो-रूम के उद्घाटन के लिए उसने पिता को भी बुलाया था।

शुक्रवार दोपहर पंकज पत्नी को लेकर इलाज कराने PNT चौराहा स्थित अस्पताल चले गए। छोटा भाई शो-रूम पर था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जलज का छोटा भाई घर पहुंचा। अंदर से दरवाजा बंद मिला। उसने आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह बगल के डुप्लेक्स की छत से चढ़कर अपने डुप्लेक्स के फर्स्ट फ्लोर में पहुंचा। इसके बाद उसने भाई को फिर से दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। शंका होने पर उसने पिता को फोन लगाया। थोड़ी देर बाद मां-पिता घर पहुंचे। दरवाजा खोलकर देखा तो जलज खून से लथपथ पड़ा था।

टीआई अजय नायर ने बताया कि जलज के पिता के पास लाइसेंसी रिवाॅल्वर है। शुक्रवार को वह पत्नी का इलाज कराने गए, तो रिवाॅल्वर घर में छोड़ दिया। टीआई नायर ने बताया कि जलज ने कनपटी में एक फायर किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों के भी बयान नहीं हो सके, इसलिए उसकी परेशानी का पता नहीं चल पाया।

जलज के भाई अक्षय ने बताया कि भाई को चार दिन पहले घर में करंट लगा था। उसने इसे लेकर बताया भी था। अक्षय ने पुलिस को बताया कि साढ़े तीन बजे उसके ट्यूशन टीचर आने वाले थे। इसलिए वह शो-रूम से घर पहुंचा। तब तक भाई खुदकुशी कर चुका था। अक्षय का कहना है कि भाई ने कोई परेशानी नहीं बताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     चंबल जैसा टिकाऊ जज्बा और कहीं नहीं दिखता …. -अरुण पटेल     |     तुझसे नाराज़ नही ज़िंदगी से हैरान हूं मैं गीत का अंतिम स्टेस्ट लगाकर लगाया मौत को गले     |     बिजली बिलो की सख्ती से बसूली; सेमरा में बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने  उपभोक्ताओं के  55 कनेक्शन काटे     |     महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर व्रत रखकर की पूजा अर्चना     |     मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार, अपराधियों को पनाह दे रही सरकार: विभा पटेल     |     पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय डॉ. देवेंद्र प्रधान को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्रद्धांजलि अर्पित की     |     अब भारत सीमा पार जाकर भी आतंकवाद का सफाया करता है- राजेंद्र शुक्ल उपमुख्यमंत्री     |     राजा भोज महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का  आयोजन     |     शहडोल पुलिस पर हमला – अराजक लोगों को आखिर कौन बढावा दे रहा है ?     |     90% हार्ट ब्लॉक वाले मरीज की सफल हार्निया सर्जरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811