Let’s travel together.

विंध्य का समग्र विकास होगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

0 102

रीवा कृषि उपज मंडी को आदर्श मंडी बनाया जाएगा

रीवा के प्रत्येक क्षेत्र के विकास संकल्प
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया रीवा में 337 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

भोपाल/रीवा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विंध्य क्षेत्र का समग्र विकास होगा। विंध्य क्षेत्र अब विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। वे आज रीवा के एनसीसी मैदान में 337 करोड़ 90 लाख रुपए के जनकल्याणकारी विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रहें थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासन ने विकास कार्यों के विकेंद्रीकरण करने की व्यवस्था बनाई गई है। सरकार अब घर-घर तक विकास ले जायेगी। हितग्राही मूलक योजनाओ का लाभ हर पात्र व्यक्त‍ि तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक बेरोजगार को रोजगार मिले। उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव हो। इसके लिए आने वाले समय में मानव संसाधन पर अधिक निर्भर रहने वाले उद्योगों की स्थापना की जाएगी। खनिज संसाधन की उपलब्धता वाले जिलों में विशेष सब्सिडी देकर उद्योग विकसित किए जायेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपना सारा जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित किया था। आज भी जन-जन के हृदय में राम राज्य का सपना बसा हुआ है। भगवान श्रीराम लोगों के रोम-रोम में समाये हुए हैं। इसलिए सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान की आवश्यकता पूर्ति नहीं होगी बल्कि सनातन संस्कृति और धर्म को भी संरक्षित और संवर्धित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आम जनता के मान सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह सरकार जनता की सरकार है। गरीबों की सरकार है। जनता के बीच से ही यह सरकार चुनी गई है। इसलिए जनता का सम्मान करना शासन और प्रशासनिक अधिकारियों का दायित्व है। संभागीय बैठकों में शासन के निर्णय का पालन हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन आभार यात्रा के माध्यम से जो स्वागत हुआ है उससे अभिभूत होकर संकल्प लिया है कि विंध्य के प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया जाएगा। उन्होने बताया कि 16 जनवरी को रीवा में विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को पूरा किया जायेगा। पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय का एक केंद्र रीवा में स्थापित होने वाला है। इसमें धनराशि की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। जन अभिलाषा का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों की सुविधा के लिए रीवा की कृषक उपज मंडी को आदर्श मंडी के रूप में विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नई तस्वीर बनाने और भारत को विश्व में नंबर एक देश बनाने की दिशा में प्रयास करने का सभी का संकल्प है। इसे हर कीमत पर पूरा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  337 करोड़ 90 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 40 सड़कों के निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 11 करोड़ 36 लाख 40 हजार रुपए के कार्यों का लोकार्पण भी किया।  इनमें दो स्कूल भवन, केन्द्रीय जेल रीवा की आठ बैरकें तथा नगर निगम रीवा में सड़कों के सुधार एवं नाला निर्माण के 6 कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप हितलाभ वितरित किए। इसके अंतर्गत 43 स्कूटी, 5 मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल एवं 16 तिपहिया साइकिलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्र, सांसद सतना श्री गणेश सिंह उपस्थ‍ित थे।

जनसभा स्थल एनसीसी मैदान में स्वास्थ्य, आयुष, वन, एसआरएलएम, महिला एवं बाल विकास, कृषि, खाद्य, उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, मत्स्य पालन, भू-अभिलेख एवं बैंकों द्वारा विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को देने के उद्देश्य से आकर्षक व रूचिकर स्टाल लगाये गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811