Let’s travel together.

जेल में बंद सिसोदिया को केजरीवाल ने जन्मदिन पर दी बधाई, कहा- तानाशाही के सामने न झुके है और न कभी झुकेंगे

0 122

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जन्मदिन पर शुक्रवार को उन्हें बधाई दी और कहा कि ‘‘तानाशाही के युग” में उनके साहस की वह सराहना करते हैं। कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में सिसोदिया फिलहाल जेल में हैं। उन्हें पिछले साल फरवरी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था और बाद में उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सिसोदिया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फर्जी मामले में जेल में रखा है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ये दोस्ती बहुत पुरानी है। हमारा स्नेह और भरोसा बहुत मजबूत है। जनता के लिए काम करने का ये जुनून भी बहुत पुराना है। साजिश रचने वाले लाख कोशिश कर लें… ये भरोसा, ये स्नेह और ये दोस्ती कभी नहीं टूटेगी।”उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने झूठे मामले लगाकर मनीष को पिछले 11 महीने से जेल में रखा हुआ है। लेकिन मनीष इनके जुल्म के आगे डटकर खड़े हैं, इनकी तानाशाही के सामने ना अब तक झुके हैं और ना भविष्य में कभी झुकेंगे। तानाशाही के इस दौर में मनीष का साहस हम सबको प्रेरणा देता है। जन्मदिन मुबारक हो मनीष।” सिसोदिया के इस्तीफे के बाद उनके अधिकांश विभागों का प्रभार संभाल रहीं दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी आप नेता को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘आज मनीष सर का जन्मदिन है। हर साल इस दिन को हम धूम-धाम से मनाते थे, खूब हंसी मजाक करते थे, पर दुख है कि जिस व्यक्ति ने गरीबों के बच्चों को भी विश्व स्तरीय शिक्षा देने के सपने को पूरा किया उन्हें एक झूठे मामले में 11 महीनों से जेल रखा गया है।”आतिशी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आप हमारी प्रेरणा और ताकत है, मनीष सर। उम्मीद है आप जल्द हमारे बीच होंगे और हम ये उत्सव मनायेंगे। देश के सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री को मेरा सलाम।” कथित शराब घोटाला 2021-22 में आबकारी नीति से संबंधित है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसे लागू किए जाने के संबंध में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी जिसके तुरंत बाद 2022 में आप सरकार ने इसे रद्द कर दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिण्डा में किसानों की जीत, आज मंगलवार से चलेंगे मोटर पंप     |     मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |     सेवा संवाद यात्रा : विधायक अनुज शर्मा की जनचौपाल     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, सप्ताह में 3 से 4 दिन हो रही वाहन चेकिंग     |     जमुनिया जोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक घायल; ब्रेकर लगाने की मांग     |     7.80 लाख रुपए की लागत से दीवानगंज में बन रही 230 मीटर सीसी सड़क, दोनों तरफ बनाई जा रही नालियां     |     मौसम के उतार-चढ़ाव से सरकारी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, रोज पहुंच रहे 50 से 80 मरीज     |     नहरों में पहुंचा हलाली बांध का पानी, किसानों के चेहरे खिले; अब शुरू होगा पलेवा     |     सहकारी समितियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का किया खुलासा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811