Let’s travel together.

मंदसौर मंडी के लेखापाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा, इस काम के लिए मांगी थी राशि

0 140

मंदसौर। मंगलवार को ईओडब्ल्यू उज्जैन की टीम ने मंदसौर मंडी के लेखापाल हरीश कुमार वशिष्ठ को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा।

शिकायतकर्ता रवि राठौर ने एसपी ईओडब्ल्यू उज्जैन दिलीप सोनी को शिकायत की थी कि हमारी फर्म पारसलाल राठौर प्रोपाइटर वाल्मीकि कंस्ट्रक्शन का कृषि उपज मंडी में सब्ज़ी मंडी को साफ-सफाई का ठेका जून 2023 में मंडी द्वारा स्वीकृत था। टेंडर के अगेंस्ट कांट्रेक्टर के मासिक बिल पास नहीं करते हैं।

78 हजार रुपये मांगे थे

बताया गया कि आवेदक से 78 हजार रुपये की रिश्वत की मांग आरोपित द्वारा की गई थी। जनवरी को आवेदक से 20000 रुपये की रिश्वत की प्रथम किश्त की मांग की गई थी। इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा आरोपित को दोपहर में रंगे हाथों पकड़ा गया।

20000 रुपये बरामद

रिश्वत की राशि 20000 रुपये बरामद की गई। मौके पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें डीएसपी अजय कैथवास , डीएसपी अमित बट्टी एवं अन्य अधिकारी शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811