Let’s travel together.

कर्नाटक में तीन दशक बाद राम मंदिर मामले में हुई गिरफ्तारी, भाजपा बिफरी

0 65

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की इकाई ने एक हिंदू कार्यकर्ता की हाल में हुई गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। Srikant Pujari (51) को, 1992 में अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने के लिए चलाए गए आंदोलन के दौरान हुए विवाद के सिलसिले में चार दिन पहले हुबली-धारवाड़ पुलिस ने लंबित मामलों का निपटारा करते हुए गिरफ्तार किया।

पुजारी ने 31 साल पहले आंदोलन में कथित तौर पर हिस्सा लिया था। कर्नाटक के गृहमंत्री डॉ जी. परमेश्वर ने हाल ही में पुलिस को लंबित मामलों में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। पुलिस ने इसी सिलसिले में पुजारी को 1992 में हुबली में हुए विवाद को लेकर गिरफ्तार किया। भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन का आह्वान करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस कर्नाटक में बार-बार हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

पुजारी की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए विजयेंद्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राम मंदिर के उद्घाटन और वहां भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से कुछ ही दिन पहले, 31 साल पुराने मामले को दोबारा खोले जाने से राज्य सरकार की मंशा साफ जाहिर हो जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक और देश की जनता के सामने कांग्रेस सरकार को बेनकाब करेगी। भाजपा ने हुबली में श्रीकांत पुजारी की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर पार्टी के झंडे, पोस्टर और बैनर के साथ एक जुलूस निकाला।

बेंगलुरु में पार्टी के नेताओं ने पुजारी की गिरफ्तारी के विरोध में फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में विजयेंद्र के अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा, सांसदों, पूर्व मंत्री डॉ सी. एन. अश्वथ नारायण, बिरथी बसवराज, के. गोपालैया, सांसद पी. सी. मोहन और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811