Let’s travel together.

साल के पहले दिन जश्न मनाने स्तूप पर उमडी हजारों की भीड़ 

0 89

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

स्तूप परिसर में वर्ष 2023 की विदाई देने तथा वर्ष 2024 की अगुवाई करने स्तूप पहाड़ी पर रहा जश्न का माहौल हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी । नगर में भी जगह जगह विदाई एवं अगुवाई का जश्न देर रात तक मनता रहा आधीरात में वर्ष विदा होते तथा नववर्ष के प्रवेश करते ही जमकर आतिशबाजी चली ।
जानकारी के अनुसार नगर में 31 दिसंबर वर्ष 2023 के आखिरी दिन स्तूप परिसर में जनसैलाब उमड़ पड़ा तथा रोड़ क्रास करने पुलिस को भी खासी मशक्कत उठानी पड़ी नगर में मिनी मेले का रूप दिखाई दिया स्तूप रोड़ पर पुटपाथो पर विभिन्न सामग्री की दुकानें भी सज गई स्तूप परिसर भी खचाखच भरा दिखाई पड़ा । स्तूप प्रबंधन भी भीड़ को नियंत्रित करते दिखाई दिया ।

इसके साथ ही नगर में निजी होटलों में भी जमकर जश्न मनाया गया तथा आधी रात को वर्ष 2023 की विदाई होते ही जैसे ही घड़ी के दोनों कांटे बराबर हुए तब वर्ष 23 विदा हुआ तथा वर्ष 2024 में प्रवेश करते ही नववर्ष का गर्मजोशी से आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया लोगों ने जश्न मनाते हुए गुज़रे साल की विदाई की तथा जश्न के बीच ही नववर्ष का स्वागत किया आज नववर्ष के पहले दिन ही इस स्थल पर जश्न मनाने सैलानियों की संख्या बढ़ गई तथा मिनी मेले का नजारा देखने को मिला सड़क पार करने पुलिस लगातार मशक्कत करती दिखाई दी तो स्तूप प्रबंधन को भी भीड़ नियंत्रण करने व्यवस्था बनाई गई आज शाम तक लगातार भीड़ लगी रही तथा लोगों ने स्तूप पहाड़ी को अपने जश्न मनाने का ठिकाना बना लिया जमकर जश्न मनाया गया।

स्तूप परिसर में सैकड़ों की संख्या में वाहनों से पार्किंग पूरी तरह ठस गया तथा स्तूप पहाड़ी रोड़ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे लोगों को आने-जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ी तथा पुलिस को स्तूप पहाड़ी पर वाहनों के जाने पर प्रतिबंध लगाना पडा तथा पहाड़ी के नीचे ही वाहन खडी कर स्तूप तक पहुंचने पैदल चलकर पहुंचना पड़ा इस स्थिति में भारी जनसैलाब ने इस स्थल पर आकर जश्न मनाया तथा नववर्ष की अपने अपने तरीके से अगुवाई की गई देर शाम तक स्तूप पहाड़ी लोगों के जमघट से जकड़ी रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811