Let’s travel together.

देऱ रात हुआ जोरदार धमाका, एक साथ 4 दुकानों में लगी भीषण आग, जलकर राख हुआ लाखों का सामान

0 79

खरगोन। खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र के महेश्वर रोड़ पर एक बड़ा हादसा देखने को मिला जहां रविवार की रात को चार दुकानों में भीषण आग लग गई। मोबाइल दुकान समेत चार दुकानों में आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सभी दुकानें आगजनी की चपेट में आने से दुकानों में रखा लाखों रुपए का कीमत सामान जलकर खाक हो गया। जिसके बाद आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन और पुलिस विभाग मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से यह पूरा हादसा हुआ है।

बता दें कि यह घटना बड़वाह नगर के महेश्वर रोड़ स्थित बस स्टैंड के पास की है। जहां रविवार रात 12:45 बजे करीब आशीष गुप्ता की अंडा दुकान में आग दिखाई दी और कुछ देर बाद ही एक तेज धमाका हुआ जिससे आग फेल गई। जिसके बाद पास के ही तीन दुकानें भी आग की जद में आ गई। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंची। जिन्होंने लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की फिर करीब 45 मिनट बाद सनावद क़ा अग्निशमन और नगर के नपा कर्मी मौके पर पहुंचे जिसके बाद मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।

वहीं इस हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ अर्चना रावत, सीएमओ कैलाश कर्मा और थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। इन दुकानों में रोहित जायसवाल की कपड़ा दुकान, सुनील बालके की मोबाइल दुकान, रितेश सेन का जेंट्स पार्लर और आशीष गुप्ता की अंडा दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811