Let’s travel together.

‘हड़ताल के कारण आम जनता को नहीं होना चाहिए परेशानी’, परिवहन मंत्री का आया बड़ा बयान

0 79

भोपाल। मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में नए साल के पहले ही दिन ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। कई जिलों में बसों और ट्रांसपोर्टर्स ने भी पहियों को थाम दिया है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल से लेकर सफर तक के लिए आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए राज्य के परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने ट्रक ड्राइवरों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है।

ट्रक ड्राइवर के हड़ताल के बीच परिवहन मंत्री ने कहा कि हड़ताल की जगह ड्राइवर को बातचीत करना चाहिए। हड़ताल समस्या का हल नहीं है। बातचीत का रास्ता खोल के रखना चाहिए। हड़ताल करने वालों को चक्काजाम नहीं करना चाहिए। हड़ताल के कारण आम जनता को परेशानी नहीं होना चाहिए।

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज नए साल के पहले दिन ही नए रोड एक्सीडेंट कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी है। राजधानी भोपाल में BPCL, HPCL और IOCL के ट्रक ड्राइवरों के हड़ताल पर होने की वजह से लोगों को LPG और पेट्रोल-डीजल आदि के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811