Let’s travel together.

जबलपुर में कैबिनेट बैठक के लिए जुटेंगे मोहन के मंत्री, महाकौशल में पिछली मीटिंग कांग्रेस के शासनकाल में हुई थी आयोजित..

0 57

जबलपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जबलपुर में कैबिनेट की बैठक कर सकते हैं। 3 जनवरी को सीएम मोहन यादव का जबलपुर दौरा तय हो रहा है। 3 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जबलपुर में एक आमसभा और भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करेंगे। इससे पहले डॉक्टर मोहन यादव जबलपुर में बिजली कंपनियों के मुख्यालय शक्तिभवन में कैबिनेट की बैठक कर सकते हैं।

बैठक में शामिल होने के लिए मोहन कैबिनेट के तमाम मंत्री जबलपुर आएंगे। सीएम का ये दौरा महाकौशल में कांग्रेस को जवाब देने की भी कवायद होगी। दरअसल कमलनाथ सरकार ने भी साल 2019 में जबलपुर में कैबिनेट बैठकर की थी और कांग्रेस उस बैठक के ज़रिए महाकौशल को तवज्जो देने का श्रेय लेती आई है। अब मोहन सरकार जबलपुर में कैबिनेट बैठक करके यहां महाकौशल के विकास से जुड़े बड़े फैसले भी ले सकती है।

इससे पहले सीएम मोहन यादव की आमसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा के मिशन 29 का अहम हिस्सा होगा। हालांकि सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन प्रशासनिक और शासकीय सूत्रों के मुताबिक ये दौरा लगभग तय है। प्रशासन का अमला सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811