Let’s travel together.

पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेल कर लाखों रूपये उगाही करने वाला बुलंद छत्तीसगढ़ का आरोपी पत्रकार मनोज पाण्डेय गिरफ्तार

0 184

सुरेन्द्र जैन रायपुर

पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेल कर लाखों रूपये उगाही करने वाला बुलंद छत्तीसगढ़  के आरोपी पत्रकार मनोज पाण्डेय को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया है।

अमित जायसवाल ने थाना पण्डरी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह मोवा रायपुर में रहता है तथा मेसर्स श्रिंग कंस्ट्रक्शन नामक फर्म का संचालक है। प्रार्थी अपने फर्म के माध्यम से छ.ग.शासन द्वारा समय-समय पर निकलने वाले निर्माण कार्याे का ठेका टेण्डर के माध्यम से प्राप्त करने के साथ ही छ.ग. शासन के अन्य बड़े कांट्रेक्टरो के कार्य भी पेटी में लेकर एवं विभागीय नियमानुसार सबलेट के आधार पर करता है। लगभग एक वर्ष पूर्व प्रार्थी की मुलाकात मनोज पाण्डेय नामक व्यक्ति जिसने स्वयं को बुलंद छत्तीसगढ़ का पत्रकार होना बताया था से हुई थी। इसी दौरान लगभग 3 माह पूर्व मनोज पाण्डेय ने प्रार्थी को शासकीय कार्याे मे गड़बड़ी का हवाला देकर प्रार्थी से पैसे की मांग करने लगा। उसके बाद से मनोज पाण्डेय द्वारा अपने मोबाईल नंबर 8319489535 से प्रार्थी को लगातार फोन तथा व्हॉट्सएप कॉल कर विभिन्न कार्याे मे फंसा दूंगा व अपने पेपर में छपवा दूंगा, तुम्हे बदनाम कर दूंगा, तुम्हारा काम बन्द करवा दूंगा, जांच बैठा दूंगा, कोर्ट मे जांच बैठाकर बर्बाद कर दूंगा, मुझसे सभी अधिकारी व अन्य ठेकेदार डरते है कहकर लगातार धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

इस प्रकार मनोज पाण्डेय प्रार्थी को ब्लैकमेल कर कुल 2,00,000/- रूपये वसूल कर लिया था तथा 20 लाख रूपये की मांग कर रहा था। मनोज पाण्डेय विभिन्न कन्सट्रक्शन साइट में जाकर वीडियो बनाता है तथा ठेकेदारों को भयभीत कर अवैध पैसा वसूली करता है। मनोज पाण्डेय बुलंद छत्तीसगढ की कुछ प्रतियां छाप कर भयादोहन कर सिर्फ और सिर्फ ब्लैक मेलिंग करता है। जिस पर आरोपी मनोज पाण्डेय के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 172/2023 धारा 384 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया। पूछताछ में प्रार्थी द्वारा बताया गया कि मनोज पाण्डेय उसे ब्लैकमेल कर लगातार पैसो की मांग कर रहा है जिस संबंध में प्रार्थी द्वारा दोनों के मध्य फोन में किये गये रिकॉर्डिंग को पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आरोपी मनोज पाण्डेय द्वारा लगातार पैसों की मांग करने पर प्रार्थी उसके बताये स्थान पर पैसे देने गया था जहां पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी द्वारा आरोपी को दिये गये कुल 5,00,000/- रूपये को बरामद किया गया। पूर्व में भी प्रार्थी द्वारा आरोपी को 2,00,000/- रूपये दिया था जिसमें से 1,50,000/- रूपये इस प्रकार आरोपी मनोज पाण्डेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित नगदी रकम 6,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

आरोपी मनोज पाण्डेय के विरूद्ध जिला कोण्डागांव के थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 127/2013 धारा 384 भादवि. एवं अपराध क्रमांक 34/2014 धारा 66क, 66ख सूचना प्रद्यौगिकी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध है जिसमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी – मनोज पाण्डेय उर्फ बृजभूषण पाण्डेय पिता सभाजीत पाण्डेय उम्र 51 साल निवासी साई मंदिर रोड महादेव घाट रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811