Let’s travel together.

रतलाम रेल मंडल की योजनाओं के लिए 2281 करोड़ रुपये स्वीकृत

132

रतलाम ।   वर्ष 2023-24 के केंद्रीय बजट में रतलाम मंडल की रेल परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि दी गई है। मंडल में नई रेल लाइन, आमान परिवर्तन व दोहरीकरण के सभी बड़े प्रोजेक्ट के लिए राशि स्वीकृत होने के बाद अब काम तेजी से होगा। एक फरवरी को बजट प्रस्तुत होने के बाद शुक्रवार को रेलवे की पिंक बुक में प्राप्त बजट की मदवार जानकारी मंडल प्रशासन को मिल गई। बजट में ओवरब्रिज, यार्ड रिमाडलिंग, समपार बंद करने सहित रेलवे ट्रैक की मजबूती के लिए भी प्रविधान किए गए हैं। बजट में रतलाम-महू-खंडवा-अकोला रेल मार्ग के आमान परिवर्तन, इंदौर-सरदारपुर-झाबुआ से दाहोद तक नई रेललाइन का काम चल रहा है। रतलाम से नीमच रेललाइन दोहरीकरण के लिए फंड मिला है।

परियोजनाओं में मिली राशि

नई रेल लाइन : इंदौर से सरदारपुर-झाबुआ-दाहोद (200.97 किमी) के लिए 440 करोड़ रुपये, छोटा उदयपुर-धार (157 किमी) के लिए 355 करोड़, नीमच से बड़ी सादड़ी (48 किमी) के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।

आमान परिवर्तन : रतलाम से महू-खंडवा-अकोला के 472 किमी रेलमार्ग के आमान परिवर्तन के लिए इस बार 700 करोड़ रुपये का आवंटन वित्तीय वर्ष में किया जाएगा।

डबल लाइन : नीमच से चित्तौड़गढ़ (55.73 किमी) के लिए 50 करोड़ रुपये, इंदौर-देवास-उज्जैन (79.23 किमी) के लिए 185 करोड़, नीमच से रतलाम (133 किमी) के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। रतलाम में यार्ड रिमाडलिंग के लिए एक करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811