Let’s travel together.

नीट-पीजी काउंसलिंग 12 जनवरी से शुरू होगी

0 142

नई दिल्ली | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातकोत्तर (पीजी) काउंसलिंग 2021 अगले हफ्ते 12 जनवरी से शुरू होगी। श्री मंडाविया ने एक ट्वीट में कहा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रेजिडेंट डॉक्टरों को दिए गए आश्वासन के बाद उच्चत्तम न्यायालय के आदेश पर 12 जनवरी, से मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा काउंसलिंग शुरू की जा रही है। उन्होंने नीट परीक्षा काउंसलिंग में शामिल होने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ भारत की लड़ाई को मजबूत करेगा। काउंसिलिंग में हो रही देरी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ( फोरडा) ने काउंसलिंग की तारीख घोषित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद दिया।

फोरड़ा के अध्यक्ष मनीष निगम ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, 12 जनवरी से काउंसलिंग शुरू करने के लिए हम सभी सरकार की इस पहल का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे पास 20 से 25 जनवरी तक रेजिडेंट डॉक्टरों का नया बैच होगा। दिल्ली के कई अस्पतालों में पिछले एक सप्ताह में सैकड़ों से अधिक डॉक्टर कोविड़ पाजिटिव हो गए हैं और हमारे पास स्टाफ की कमी थी । इससे हमें मदद मिलेगी हम कोविड संक्रमण से अधिक कुशलता से लड़ सकें गे।

नीट-पीजी काउंसलिंग में देरी पर आंदोलन को समाप्त करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश में निर्देश दिया था कि काउंसलिंग 29 जुलाई, 2021,की सरकारी अधिसूचना के आधार पर आगे बढ़ सकती है, जिसके द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)के लिए 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई थीं और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ और ए.एस. बोपन्ना ने वर्तमान प्रवेश चक्र के लिए ईडब्ल्यूएस कोटे के लिए निर्धारित 8 लाख रुपये की आय सीमा को जारी रखने की सिफारिश को भी स्वीकार कर लिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811