Let’s travel together.

आचार्य श्री का ससंघ डोंगरगढ़ प्रवेश हुआ

0 406

सागर ।आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ससंघ रायपुर से विहार करते हुए 26 दिसंबर को सुबह ग्राम रेंगाकठोरा पहुंचे। दोपहर की सामाजिक के बाद 1.25 बजे बिहार शुरू हुआ और 14 किमी चलकर दोपहर 4.40 बजे आचार्य संघ का प्रवेश जैन तीर्थ क्षेत्र चंद्रगिरी डोंगरगढ़ में हो गया।
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के ससंघ विहार के दौरान दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से निकले। रायपुर में मालवीय नगर और राजनांदगांव में पत्थर के नवीन जिनालय का शिलान्यास संपन्न हुआ। डोंगरगढ़ पहुंचने पर चंद्रगिरी जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के सभी पदाधिकारियों, प्रतिभास्थली की सभी ब्रह्मचारिणी दीदी ने पाद प्रच्छालन किया और रंगोली सजाकर के भव्य अगवानी की
फरवरी में चंद्रगिरी में पंचकल्याणक होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ में वर्ष 2010 में आचार्य श्री के आशीर्वाद से नया तीर्थ क्षेत्र बनाने का संकल्प वहां की जैन समाज ने लिया था और एक पहाड़ी पर लाल पत्थर के जैन मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है इसी पहाड़ी से एक किलोमीटर पहले दुर्गा जी का प्रसिद्ध बमलेश्वरी देवी का मंदिर स्थित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811