Let’s travel together.

स्कूल परिसर में लगी डीपी से आस-पास के लोगों ने लिया कनेक्शन: खुले तार से हो सकता है हादसा

0 180

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह शहर से लगभग 7 किमी दूर बालाकोट मार्ग पर हथना हायर सेकेण्डरी स्कूल के परिसर में लगी डीपी से आस पास के रहवासी,किसान और अन्य कार्यों के लिए अवैध कनेक्शन लिए जाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हथना ग्राम के इस हायर सेकेण्डरी स्कूल में दर्ज छात्र 298 और 19 शिक्षक पदस्थ है जहां के परिसर में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के लिए विद्युत वितरण विभाग से एक डीपी भी लगी हुई दिखाई देती है,परंतु इन दिनों इसमें तारों का जाल दिखाई दे रहा है जो कहीं कहीं पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं है और चूक वश किसी ने इसे स्पर्श कर लिया तो इसके करंट से हादसे की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।


इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य एके जैन ने बताया कि विद्यालय में लगी डीपी से अवैध कनेक्शन लिए गए है अगर गलती से बच्चों ने इसे छू लिया तो हादसा हो सकता है यहां से सिंचाई, घर और निकट चल रहे निर्माण कार्य के लिए कनेक्शन लिया गया है

पूछने पर कहा जाता है कि अस्थाई कनेक्शन लिया है पर रसीद नहीं दिखाते है,अगर इन्होंने विधिवत कनेक्शन लिया होता हो मुख्य लाइन पर जोड़ नहीं लगाया जाता। इसमें कर्मचारियों की मिलीभगत परिलक्षित होती है। इस संबंध में अधीक्षण यंत्री एम के चौधरी का कहना था कि इसकी जांच करवाई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811