Let’s travel together.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया विभिन्न राज्यों के हितग्राहियों से वर्चुअली संवाद किया

0 101

-प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश की विकसित भारत संकल्प यात्रा की वेन को उज्जैन में हरी झंडी दिखाई, विकसित भारत की संकल्पना के साथ रवाना हुई आईईसी वेन -उज्जैन से पूरे प्रदेश में प्रारम्भ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा

हेमेंद्र नाथ तिवारी  उज्जैन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर वर्चुअल किया। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगी थी, उन राज्यों में अब विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी वेन शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर शासकीय योजनाओं की जानकारी आम जनता को देगी। शुभारम्भ के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र की श्रीमती मेघना, असम, गोवाहाटी की श्रीमती कल्याणी, केरल के धर्मराजन एवं शिमला हिमाचल प्रदेश की श्रीमती खुशिया देवी से वर्चुअली संवाद किया। सभी हितग्राहियों ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मृदा योजना, प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेकर अपना व्यवसाय स्थापित किया, साथ ही औरों को भी रोजगार मुहैया कराया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ मोदी की गारंटी वाली यात्रा शुरू हो गई है। यह यात्रा डेढ़ हजार शहरों में पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं का शहर एवं गांव के लोग लाभ उठायेंगे। इससे विकसित भारत का सपना साकार होगा। बैंकों के माध्यम से लोगों को आसान एवं सस्ता लोन मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि अब तक 50 लाख से अधिक लोगों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को संवारा है।
प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर एवं आईईसी वेन को हरी झंडी दिखाकर उज्जैन से पूरे प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ किया । मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्रत्येक गांव, शहर और पंचायतों में वेन के माध्यम से किया जायेगा। वेन में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रसारित किया जायेगा।
वेन के साथ ही एग्री ड्रोन को भी प्रदर्शित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि किसानों की सुविधा के लिये उक्त ड्रोन का निर्माण किया गया है। किसानों के समय की बचत और उनके स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिये एग्री ड्रोन का निर्माण किया गया है। ड्रोन के इस्तेमाल से खेतों में खाद या दवा का छिड़काव कम समय में किया जा सकेगा। साथ ही एक एकड़ फसल में खाद या अन्य कीटनाशकों का छिड़काव लगभग 15 मिनिट में किया जा सकेगा। कृषि क्षेत्र में ड्रोन के प्रयोग से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसका अनुमानित मूल्य लगभग पांच लाख रुपये से 10 लाख रुपये है।
मध्य प्रदेश शासन के कृषि कल्याण एवं विकास विभाग द्वारा किसानों को उक्त ड्रोन क्रय करने में अनुदान दिया जायेगा। साथ ही ड्रोन ऑपरेट करने के लिये निर्माणकर्ता कंपनी के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इसके अनुसार लघु, सीमांत, महिला, अजा, अजजा वर्ग के किसानों को 50 प्रतिशत अधिकतम राशि पांच लाख रुपये का अनुदान, अन्य वर्ग के किसानों को 40 प्रतिशत अधिकतम राशि चार लाख रुपये और कृषि उत्पादक संगठन (एफपीओ) को 75 प्रतिशत अधिकतम राशि सात लाख रुपये के अनुदान की पात्रता होगी।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सभी वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.सत्यनारायण जटिया, आलोट विधायक और पूर्व सांसद डा .चिन्तामणि मालवीय विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा,जितेन्द्र पंड्या, डॉ.तेजबहादुर सिंह चौहान, सतीश मालवीय, जनप्रतिनिधि आदि अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811