Let’s travel together.

60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान : ग्राम हातौद में लगा स्वास्थ्य शिविर

0 14

– 51 लोगों का परीक्षण, निःशुल्क दवाइयां वितरित, एचआईवी-एड्स से बचाव की दी जानकारी

– जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में हुआ आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर नालसा स्कीम के तहत ग्रासरूट स्तर पर चल रहे 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम हातौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन तथा सचिव रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में लगाया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान करीब 51 लोगों का परीक्षण किया गया।

शिविर में डॉक्टरों ने लोगों को एचआईवी-एड्स के बारे में जागरूक किया और बचाव के उपाय बताए। शिविर में डॉ. मोनिका मंगल, लैब टेक्नीशियन अशोक प्रजापति, शिवा राजे, नरसिंग ऑफिसर हृदेश सेंगर, सीएचओ रूबीना खान, एएनएम मिथलेश पवैया, पंचायत सचिव वीर सिंह गुर्जर, रोजगार सहायक मिलटी सिंह आदिवासी, पैरालीगल वालंटियर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान : ग्राम हातौद में लगा स्वास्थ्य शिविर     |     सड़क नहीं होने से नंदोरा में 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला, ग्रामीणों ने अम्बेडकर चौराहे पर किया प्रदर्शन     |     शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया उमंग दिवस     |     श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ़ की गलियां आज बनेगी कुंज गली       |     बम्होरी में चित्रकला कार्यक्रम: बच्चों ने चित्रों में दिखाई विकसित भारत की कल्पना     |     रायसेन में सड़क हादसे के घायलों के लिए जीवनरक्षक बने CMHO डॉ. दिनेश खत्री     |     छात्रों की गूंज’ में छिपी सत्ता की अनुगूंज ! अजय बोकिल      |     जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव संपन्न, 16 विधाओं में भैया-बहनों ने बिखेरा हुनर     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811