उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष,हेमंत कटारे उपनेता प्रतिपक्ष बनाये गये
नईदिल्ली।मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी पराजय के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा निर्णय लिया हे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के स्थान पर जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, आदिवासी नेता उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया है. ।

जीतू पटवारी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी बधाई दी है. कांग्रेस नेता कमलनाथ ने जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष, उमंग सिंघार को कांग्रेस विधायक दल का नेता और हेमंत कटारे को उपनेता मनोनीत किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हे।