– शिवपुरी के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में संगठन का 60 स्थापना दिवस हर्षोल्लास के मनाया गया
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली के निर्देशन में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी आईटीबीपी केंद्र पर केंद्रीय विद्यालय संगठन का 60वा स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। श्ुाक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्वलन प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति, जगदीश मीना एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया तथा विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।