Let’s travel together.

बेगमगंज में बड़ा हादसा टला,नशे में ट्रक चालक ने तोड़ी ब्रिज रेलिंग

0 120

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन 

सुमेर में एक बड़ा हादसा टल गया, जहां खाद से भरा एक ट्रक चालक की लापरवाही के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना ग्राम सुमेर के आगे फ्लाईओवर ब्रिज की है, जहां विदिशा से बेगमगंज की ओर आ रहा खाद से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक करीब 500 फीट तक ब्रिज की रेलिंग तोड़ता हुआ खेत में जा पलटा।मौके पर मौजूद ग्रामीणों और डायल 112 के एफआरबी स्टाफ हेड कांस्टेबल श्याम रघुवंशी और पायलट मोहम्मद शाहिद ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

हैरानी की बात यह है कि चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है। हालांकि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन एक बार फिर यह घटना लापरवाही और नशे में वाहन चलाने के खतरे को उजागर करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुनि श्री 108 अक्षय सागर जी महाराज की समाधि, जैन समाज में शोक की लहर     |     सेवा भारती ने किया निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ     |     सांसद खेल महोत्सव की फिर होगी धूम, 30 नवंबर तक पंजीयन     |     साँची के आमखेड़ा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, चार युवकों ने कूदकर बचाई जान     |     गिरिराज को 56 प्रकार की मिठाइयों का लगाया भोग, आरती में उमड़े श्रद्धालु     |     मिण्डा में किसानों की जीत, आज मंगलवार से चलेंगे मोटर पंप     |     मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |     सेवा संवाद यात्रा : विधायक अनुज शर्मा की जनचौपाल     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, सप्ताह में 3 से 4 दिन हो रही वाहन चेकिंग     |     जमुनिया जोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक घायल; ब्रेकर लगाने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811