Let’s travel together.

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने ली बैठक, शहर में सफाई व्यवस्था की मानिटरिंग ठीक से करने के निर्देश

0 240

साफ सफाई एवं स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी-नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर

अनुराग शर्मा सीहोर

नगर में सफाई अभियान शुरू करने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। इस मौके पर नगर पालिका के सभाकक्ष में गुरुवार को आयोजित बैठक में नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कचरा वाहन चालकों की बैठक आयोजित कर समस्त कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आम नागरिक की शिकायत नहीं आनी चाहिए, हर गली, हर घर से कचरा कलेक्शन जरूर करें। इसके अलावा उन्होंने समस्त शहरवासियों से अपील कि अपने घरों और दुकानों का कचरा सिर्फ कचरा गाड़ी में ही डाले सार्वजानिक स्थानों पर ना फेके शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखें। नगर को स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए नगर पालिका ही नही वरन पूरे नगर का सहयोग चाहिए,ताकि हम मिलजुलकर नगर को गंदगी मुक्त कर सकें।
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर समस्त दरोगा और जमादार को निर्देश दिए कि वे सुबह से लेकर रात तक नगर में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं पर कड़ी निगाह रखें। नगर में चारों ओर साफ-सफाई और स्वच्छता का माहौल नजर आए। कहीं पर भी गंदगी, कचरा आदि नजर ना आए। इसको लेकर भी विशेष प्रयास सतत करते रहे। वहीं सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित ने कहा कि सीहोर नगर में सभी सफाई कर्मचारियों के विशेष प्रयासों पर सुबह से देर रात तक साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रात्रि कालीन सफाई भी शुरु की गई है, जिसे सराहा जा रहा है। सभी को इस और गहराई से ध्यान देना है, ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका को अच्छी से अच्छी स्टार रेटिंग प्राप्त हो सके। सभी उपस्थित दरोगा, जमादारों ने अपने दोनों अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे सब के साथ मिल कर कसौटी पर खरे उतरने के पूरे प्रयास करेंगे, ताकि अपनी नपा को स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी स्टार रेटिंग प्राप्त हो और नगर का नगर पालिका व हमसब का प्रदेश देश मे मान बढ़े। नगर पालिका के स्वच्छता अधिकारी अमित यादव ने बताया कि शहर में कचरा एकत्रित करने के लिए वर्तमान में 28 कचरा वाहन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811